Protool

अजय देवगन-रवीना टंडन ने इन 4 फिल्मों में साथ किया काम, 1 ने रचा इतिहास, डिजास्टर निकली 3 मूवीज

Last Updated:

Ajay Devgn and Raveena Tandon movies: अजय देवगन और रवीना टंडन की जोड़ी 90 के दशक की यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है. इन फिल्मों में दोनों ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों का मनोरंजन किया. दोनों 90 के दशक में ही कुल 4 फिल्मों में काम किया. एक फिल्म को छोड़कर बाकी 3 फ्लॉप रही.

ख़बरें फटाफट

अजय-रवीना ने इन 4 फिल्मों में साथ किया काम, 1 ने रचा इतिहास, 3 निकली डिजास्टरZoom

रवीना टंडन और अजय देवगन ने 4 फिल्मों में काम किया.

मुंबई. 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं, और उन्हीं में से एक थी अजय देवगन और रवीना टंडन की जोड़ी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिनमें रोमांस, एक्शन और फैमिली ड्रामा का शानदार मिक्सचर देखने को मिला. दोनों ने 5 साल में सिर्फ 4 फिल्मों में साथ का किया. इसमें एक ब्लॉकबस्टर निकली और बाकी 3 फ्लॉप हुई. इसके बाद 30 से ज्यादा सालों के करियर में दोनों कभी साथ काम नहीं किया.

अजय देवगन और रवीना टंडन ने सबसे पहले साल 1993 में आई फिल्म ‘दिव्य शक्ति’ में काम किया. यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें अपराध और बदले की कहानी दिखाई गई. रवीना टंडन का किरदार फिल्म में ग्लैमर और रोमांस लेकर आया. उस दौर में अजय देवगन अपने दमदार एक्शन के लिए मशहूर हो रहे थे, और इस फिल्म में भी उनका वही अंदाज देखने को मिला. फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स दर्शकों को पसंद आए. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

इसी साल अजय देवगन और रवीना टंडन की एक और फिल्म- ‘एक ही रास्ता’ आई. यह एक फैमिली-एक्शन ड्रामा फिल्म थी. कहानी अन्याय के खिलाफ लड़ाई और परिवार की रक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है. उस दौर की मसाला फिल्मों की तरह इसमें रोमांस, एक्शन और मेलोड्रामा का पूरा पैकेज था, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई.

रवीना टंडन और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले’ है.

‘दिलवाले’ का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके अगले साल यानी 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ बेस्ट रोमांटिक फिल्म बनी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 2 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 11 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया. यह उस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी थी. ‘दिलवाले’ अजय देवगन और रवीना टंडन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म में अजय ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया, जिसकी जिंदगी प्यार और परिस्थितियों के कारण बदल जाती है. फिल्म में रोमांस के साथ इमोशनल ड्रामा भी था. इस फिल्म में सुनील शेट्टी सपोर्टिंग रोल में दिखे थे.

अजय देवगन रवीना टंडन की आखिरी फिल्म

रवीना टंडन ने अपने किरदार में मासूमियत और भावनात्मक गहराई दिखाई. फिल्म के गाने और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. खासकर फिल्म का इमोशनल एंगल लोगों के दिल को छू गया. इसके बाद दोनों ने साल 1999 में आई फिल्म ‘गैर’ में साथ काम किया. इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में अजय डबल रोल में दिखे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई और इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *