Last Updated:
Saif Ali Khan Experimental Movies OTT: सैफ अली खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ कमर्शियल फिल्मों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि लगातार नए और जोखिम भरे किरदारों के साथ प्रयोग भी किए. रोमांटिक हीरो की छवि से बाहर निकलकर सैफ ने डार्क थ्रिलर, ब्लैक कॉमेडी, साइकोलॉजिकल ड्रामा और ज़ॉम्बी कॉमेडी जैसी अलग-अलग शैलियों में काम किया. यही वजह है कि समय के साथ वह हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में गिने जाने लगे.
सैफ अली खान की अनोखी फिल्मों की लिस्ट
नई दिल्ली. सैफ अली खान ने हर बीतते साल के साथ खुद को इंडस्ट्री में साबित किया है. उन्होंने रोमांटिक हीरो की इमेज को बदलने की कोशिश की है और लीक से हटकर हर तरह के किरदार अदा किए हैं. आज आपको इस आर्टिकल में सैफ अली खान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्में एक्टर लड़ाई-झगड़ा या एक्शन-रोमांस करते नहीं बल्कि कुछ हटकर करते दिखते हैं. इसके साथ ही आप इन फिल्मों को ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं.
सैफ अली खान की सबसे अलग और रिस्की फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘लाल कप्तान’ एक डार्क रिवेंज ड्रामा है, जिसने अपने विजुअल्स और अनोखे ट्रीटमेंट से दर्शकों को चौंका दिया था. फिल्म में सैफ ने एक नागा साधु का किरदार निभाया है, जो सालों पुराने बदले की तलाश में निकलता है. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग्स पूरी फिल्म में रहस्यमयी माहौल बनाते हैं. निर्देशक नवदीप सिंह ने 18वीं सदी के भारत को बेहद रॉ और सिनेमैटिक अंदाज में पेश किया है. यह फिल्म आम मसाला फिल्मों से बिल्कुल अलग है और स्लो-बर्न स्टोरीटेलिंग पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास अनुभव बन जाती है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट फॉलोइंग मिली. सैफ के करियर में यह सबसे साहसी एक्सपेरिमेंट्स में से एक माना जाता है. लाल कप्तान आप जी 5 पर देख सकते हैं.
सैफ अली खान की बेस्ट फिल्में
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओमकारा’ में सैफ अली खान ने ‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार निभाकर अपने करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी थी. इससे पहले सैफ को ज्यादातर रोमांटिक और शहरी किरदारों में देखा जाता था, लेकिन इस फिल्म में उनका नेगेटिव और चालाक अंदाज दर्शकों के लिए बिल्कुल नया था. फिल्म शेक्सपियर के ‘ओथेलो’ पर आधारित थी, जिसे उत्तर प्रदेश की देसी राजनीति और गैंगस्टर दुनिया में ढाला गया. सैफ का देसी लहजा, खतरनाक मुस्कान और मनोवैज्ञानिक खेल पूरी फिल्म की जान बन जाते हैं. उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
साइकोलॉजिकल थ्रिलर
‘बीइंग साइरस’ हिंदी सिनेमा की सबसे अनोखी साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्मों में मानी जाती है. फिल्म में सैफ अली खान ने साइरस नाम के रहस्यमयी युवक का किरदार निभाया, जो एक पारसी परिवार की जिंदगी में धीरे-धीरे घुसता चला जाता है. शुरुआत में शांत और मासूम दिखने वाला यह किरदार आगे चलकर बेहद अनप्रेडिक्टेबल हो जाता है. फिल्म का ट्रीटमेंट हॉलीवुड स्टाइल डार्क ह्यूमर और थ्रिलर जैसा है, जो उस दौर के बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलता था. इसमें सैफ ने काफी अलग किरदार अदा कर क्रिटिक्स की खूब वाहवाही लूटी थी. ‘बीइंग साइरस’ अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
‘कलाकंदी’ सैफ अली खान की सबसे साहली और लीक से हटकर फिल्मों में शामिल है. ये एकदम ही अनप्रेडिक्टबल फिल्म थी. फिल्म में सैफ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाते हैं, जिसे अचानक पता चलता है कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह अजीबोगरीब फैसले लेने लगता है. फिल्म में डार्क ह्यूमर, ड्रग्स और नाइट लाइफ को बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाया गया है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

