Protool

Pati Patni Aur Woh Do BO: 10 दिन में बजट भी वसूल नहीं पाई ‘पति पत्नी…’, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बना डाला ये रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. फिल्म को जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिला. आयुष्मान और वामिका की केमिस्ट्री को भी लोगों ने पसंद किया लेकिन ये ‘राजा शिवाजी’, ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ की आंधी के बीच बजट तक नहीं वसूल पाई. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड बना दिया है. 

50 करोड़ के पार पहुंची ‘पति पत्नी और वो दो’

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार यानी कि 9वें दिन कमाल का बिजनेस किया है. वीकडेज की कमाई के मुकाबले दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में 83 प्रतिशत की बंपर उछाल दर्ज की गई है और फिल्म ने ग्लोबली 50 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ ने हिंदी फिल्मों की कर दी छुट्टी, ‘राजा शिवाजी’ का भी निकला दम, जानें संडे कलेक्शन

‘पति पत्नी और वो दो’ का 9वें दिन का कलेक्शन

‘पति पत्नी और वो दो’ की 9वें दिन की कमाई पर नजर डाली जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार 9वें दिन 3.13 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) रुपये कमाए. जबकि इसके पहले दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई 1.71 करोड़ दर्ज की गई थी, इस लिहाज से फिल्म 83% का तगड़ा उछाल मिला है. वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 38.59 करोड़ रहा. 

रोमांटिक जॉनर की 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई भले ही खास नहीं रही है लेकिन कोईमोई के अनुसार, फिल्म 2026 की रोमांटिक जॉनर की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म जरूर बन गई है. देखिए लिस्ट…
1- ओ रोमियो- 83.35 करोड़
2- पति पत्नी और वो दो- 33.75 करोड़
3- दो दीवाने सहर में- 7.98 करोड़
4- चांद मेरा दिल- 7.46 करोड़
5- एक दिन- 4.3 करोड़

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने फिर दहाड़ा, शनिवार को कमाई में आया 87.5% का तगड़ा उछाल

बजट का कितना पर्सेंट वसूल पाई ‘पति पत्नी और वो दो’?

वहीं, बात की जाए कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बजट का कितना प्रतिशत वसूल पाई है तो कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 60 करोड़ है. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 38.59 करोड़, ओवरसीज कलेक्शन 6.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 52.48 करोड़ महज 9 दिन में कमाए. इस लिहाज से फिल्म बजट का 64.3% वसूल चुकी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *