Protool

‘Don 3’ विवाद के बीच तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह पर ली चुटकी, वरुण धवन से बोले- ‘तुम्हारे जैसे एक्टर की खोज है’

Last Updated:

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद के बीच तन्मय भट्ट ने एक्टर पर तंज कसा है. उन्होंने वरुण धवन से बात करते हुए रणवीर सिंह का नाम लिए बिना इशारा किया कि वो अनप्रोफेशनल हैं और उनपर चुटकी ली.

ख़बरें फटाफट

 'Don 3' विवाद के बीच तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह पर ली चुटकीZoom

तन्मय भट्ट ने वरुण धवन पर तंज कसा.

नई दिल्ली.  ‘डॉन 3’ विवाद इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों का सबसे बड़ा विवाद है. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद FWICE तक जा पहुंचा. इन सबके बीच अब कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह पर तंज कसा है. हाल ही में एक इवेंट में तन्मय ने वरुण धवन से बात करते हुए बिना नाम लिए डॉन 3 छोड़ चुके एक्टर पर चुटकी ली. यूट्यूब पर दोनों की बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

तन्मय भट्ट ने अपने सिग्नेचर अंदाज में वरुण धवन से बात करते हुए रणवीर सिंह के मजे लिए. वो कहते हैं, ‘वरुण आपके साथ जिसने भी काम किया है वो सब यही कहते हैं कि बड़ा स्टार होने के बावजूद आप बहुत जमीन से जुड़े हैं. आप बहुत जिम्मेदार हैं. आप प्रोफेशनल, कमिटेड, भरोसेमंद एक्टर हैं. आप बिलकुल वैसे ही एक्टर हैं जिसकी फरहान अख्तर को तलाश है’.

तन्मय भट्ट ने रणवीर सिंह की ली चुटकी

कॉमेडियन का पंच सुनकर हर किसी की हंसी निकल पड़ी. तन्मय भट्ट ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों को अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह से जोड़ा जा रहा है. उनकी बातों को रणवीर से जोड़कर देखते हुए नेटिजेंस इसे तंज की तरह देख रहे हैं.

3 साल पहले हुआ था ‘डॉन 3’ का ऐलान

साल 2023 में रणवीर सिंह के साथ फरहान अख्तर ने अपनी डॉन 3 का ऐलान किया था. इस अनाउंसमेंट ने फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी का उत्साह बढ़ा दिया था. कई साल तक फिल्म को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई, लेकिन अब पता चला कि रणवीर ने फिल्म छोड़ी दी.

फरहान अख्तर और एक्सेल प्रोडक्शन्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले ही फिल्म छोड़ी जिसके वजह से उन्होंने भारी भरकम आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. मेकर्स ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की जिसे चुकाने से एक्टर ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद मामला बढ़ गया.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *