Protool

Bandar Box Office: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिली तारीफें हजार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही बेकार? ये हैं 5 बड़ी वजहें

Why Bandar Fails On Box Office: बॉबी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें फिल्म को 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी. फैंस ने फिल्म के कंटेंट और बॉबी देओल की खूब तारीफ की थी लेकिन, फिल्म को जैसी पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी मिली मूवी वैसा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर नहीं पाई. आलम ये रहा कि फिल्म पहले वीकेंड पर 2.45 करोड़ में ही शिमट गई. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म कहां मात खा गई.

डार्क सब्जेक्ट

बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें झूठे आरोपों और सोशल मीडिया ट्रायल जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है. अक्सर देखने के लिए मिलता है कि ऐसे सीरियल मुद्दों को सीमित वर्ग के लोग ही देखना पसंद करते हैं. ऐसे मुद्दों पर ज्यादातर एलिट वर्ग के लोग फिल्में देखना पसंद करते हैं लेकिन आम व्यक्ति फैमिली के साथ ऐसी फिल्में देखने से बचता है.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते नहीं मिलने वाली फुर्सत, ओटीटी से थिएटर तक, रिलीज होंगी 8 फिल्में

मल्टीप्लेक्स के साथ विवाद

इसके साथ ही दूसरी वजह ये भी हो सकती है कि फिल्म ‘बंदर’ की कमाई पर मल्टीप्लेक्स के साथ विवाद का काफी असर पड़ा हो. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मेकर्स का मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस) के साथ स्कीन अलॉटमेंट को लेकर विवाद हो गया था. मेकर्स ने अपनी मर्जी से इसके चुनिंदा शो रखे थे. माना जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को ओपनिंग वीकेंड के दिखावे के बजाय माउथ पब्लिसिटी के सहारे चलाना चाहा, जिसका नुकसान उठाना पड़ा.

Bandar (2025) - IMDb

क्लैश से हुआ भारी नुकसान

वहीं, ‘बंदर’ को जब रिलीज किया गया तो इसके साथ दो और फिल्मों को रिलीज किया गया, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर एक टफ कंपटीशन हो गया, जिसमें भारी नुकसान ‘बंदर’ के मेकर्स को उठाना पड़ा. ‘बंदर’ से ज्यादा ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का हाईप बना रहा. राम चरण की फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वहीं, वरुण धवन की फिल्म भी ठीक-ठाक कमाई कर गई. अक्सर देखा जाता है कि दर्शकों के पास च्वॉइस होती है तो इसका नुकसान किसी ना किसी फिल्म को उठाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: इस साल की 9 मोस्ट अवेटेड फिल्में, आखिरी 2 पर टिकी लोगों की निगाहें

ओटीटी जैसी अपील

‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और उनका निर्देशन कमाल का होता है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है लेकिन अक्सर देखने के लिए मिलता है कि उनकी फिल्म का कंटेंट ड्रीवन ओटीटी के जैसे होता है. अनुराग कश्यप को ओटीटी कंटेंट वाला माना जाता है. दर्शकों को सिनेमाघरों के बजाय उनकी फिल्में ओटीटी पर पसंद आती हैं.

Image

‘बंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

इसके साथ ही फिल्म ‘बंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत भी रही, जिसकी वजह से फिल्म आने वाले दिनों में भी खास कमाई नहीं कर पाई. एक बार अगर किसी फिल्म की शुरुआत खराब होती है तो अक्सर इसका घाटा उसे सहना पड़ता है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 50 लाख की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन 95 लाख और रविवार यानी कि तीसरे दिन 1 करोड़, जिसके बाद ये सिर्फ 2.45 करोड़ की कमाई पाई. ये बॉबी देओल जैसे स्टार वाले एक्टर की फिल्म के लिए एक बड़ा झटका है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *