Last Updated:
प्रभास स्टारर ‘बाहुबलीः द बिगनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने हिंदी मार्केट पर जबरदस्त कमाई की. इसने पैन इंडिया फिल्मों के चलन का ट्रेंड सेट किया. बाहुबल जुलाई 2015 में आई. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके ठीक 3 महीने बाद एक और ऐसी ही फिल्म आई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. फिल्म में श्रीदेवी सुपरनैचुरल विलेन के रोल में थीं.

साल 2015 में आई ‘बाहुबलीः द बिगनिंग’ में जिस तरह का साम्राज्य, एक राजकुमार का देश निकाला और सत्ता की लड़ाई दिखाई गई थी. ठीक उसी तरह अक्टूबर 2015 में आई फिल्म में भी देखने को मिला. लगभग वैसे ही घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पहाडों-नदियों के बीच एक बड़ा साम्राज्य. सुपरस्टार ने लीड हीरो का रोल निभाया. श्रीदेवी को मिलाकर तीन हीरोइन थीं. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया गया था. रिलीज के समय इसकी तुलना ‘बाहुबलीः द बिगनिंग’ से होने लगी थी, क्योंकि दोनों फिल्मों में फैंटेसी दुनिया और बड़े विजुअल्स देखने को मिले. इस फिल्म का नाम ‘पुली’ है. थलापति विजय ने फिल्म में डबल रोल निभाया. ‘पुली’ दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी.

क्रिटिक्स ने ‘पुली’ की कहानी और स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया, लेकिन विजय और श्रीदेवी की मौजूदगी ने शुरुआती दिनों में थिएटर्स में भीड़ जरूर खींची. ‘पुली’ तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म से बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी ने लंबे समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म को निर्देशक चिम्बु देवन ने ग्रैंड लेवेल पर बनाया था और उस दौर में इसे साउथ की सबसे महंगी फिल्मों में गिना गया. फिल्म की कहानी एक फैंटेसी किंगडम पर आधारित थी, जहां इंसानों और वेधालम नाम के दानवों के बीच संघर्ष दिखाया गया. विजय ने मरुधीरन और पुलिवेन्धन नाम के किरदार निभाए थे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा श्रीदेवी के किरदार ‘रानी यवनरानी’ की हुई. भारी ज्वेलरी, शाही कॉस्ट्यूम और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए श्रीदेवी ने फिल्म में अलग ही रंग भर दिया था. कई दर्शकों ने माना कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उनका रॉयल अवतार था.

‘पुली’ को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज बना हुआ था. फिल्म का सेट, वीएफएक्स और ग्रैंड विजुअल्स उस समय तमिल इंडस्ट्री में काफी बड़े माने गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 87 करोड़ से लेकर 130 करोड़ रुपये के बीच बताया गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसे लगभग 100 करोड़ रुपये की फिल्म माना.

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में करीब 100 से 101 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया. कुछ रिपोर्ट्स में इसे 101 करोड़ ग्रॉस बताया गया है. हालांकि भारी बजट की वजह से इसे ब्लॉकबस्टर नहीं माना गया. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म अपने थिएट्रिकल रन में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. बावजूद इसके, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से मेकर्स को काफी राहत मिली और नुकसान की भरपाई हुई.

श्रीदेवी के लिए भी ‘पुली’ खास फिल्म रही. हिंदी सिनेमा में शानदार वापसी करने के बाद उन्होंने इस तमिल फिल्म में निगेटिव शेड वाला किरदार निभाने का जोखिम उठाया. उनका मेकअप और लुक उस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा. कुछ लोगों ने इसे ओवर-द-टॉप कहा, तो कई दर्शकों ने उनके शाही अंदाज की तारीफ की.

आज भी ‘पुली’ को विजय के करियर की सबसे अलग फिल्मों में गिना जाता है. भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक इतिहास नहीं रच सकी, लेकिन इसकी भव्यता, श्रीदेवी की वापसी और फैंटेसी दुनिया ने इसे यादगार जरूर बना दिया. खासकर श्रीदेवी का रानी वाला अवतार आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.

