Protool

6.02 मिनट को वो सॉन्ग, जिसमें ऐश्वर्या राय के होती रही ब्लीडिंग, दर्द में भी पूरा किया ये आइकॉनिक गाना और बन गया कल्ट

Last Updated:

वो आइकॉनिक गाना,जिसने रिलीज होते ही पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. इसका डांस और ऐश्वर्या राय बच्चन की दमदार परफॉर्मेंस आज भी लोगों को हैरान कर देती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गई थीं और उन्हें ब्लीडिंग तक होने लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने शूट बीच में नहीं छोड़ा. आखिर कौन सा था वो आइकॉनिक गाना, जिसके लिए ऐश्वर्या ने दर्द भी सह लिया?

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार एक्टिंग और डेडिकेशन के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में और आइकॉनिक गाने दिए हैं. लेकिन एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने जो प्रोफेशनलिज्म दिखाया था, उसकी चर्चा आज भी होती है.बॉलीवुड का एक ऐसा गाना, जिसका सेटअप, म्यूजिक और डांस आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय घायल हो गई थीं. परफॉर्मेंस करते वक्त उन्हें ब्लीडिंग होने लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और पूरी लगन के साथ गाने को पूरा किया. क्या आप जानते हैं आखिर कौन सा था वो आइकॉनिक गाना? (फोटो साभार-IMDB)

हम बात कर रहे हैं फिल्म देवदास के आइकॉनिक गाने ‘डोला रे डोला’ की. इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने साथ में ऐसा डांस किया था, जिसे आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. इस गानें के डांस मूव्स और सेटअप आज भी हर किसी का फेवरेट है. (फोटो साभार-IMDB)

गाने की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय ने बेहद भारी झुमके और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार डांस और कई रीटेक्स की वजह से उनके कान छिल गए थे और उनमें से खून आने लगा था. (फोटो साभार-IMDB)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि ऐश्वर्या ने अपना दर्द किसी को महसूस तक नहीं होने दिया. उन्होंने शूटिंग बीच में रोकने की बजाय पूरे गाने को प्रोफेशनल तरीके से पूरा किया. जिसमें कहीं भी उनके दर्द वाला एक्सप्रेशन नहीं दिखा, उन्होंने हंसी ,शानदार इमोशन और एक्सप्रेशन्स के साथ पूरे गाने की शूटिंग की. जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई. (फोटो साभार-IMDB)

इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने तैयार किया था. ‘डोला रे डोला’ में कथक और भरतनाट्यम जैसे क्लासिकल डांस फॉर्म्स का शानदार मेल देखने को मिला था. गाने की भव्यता ने इसे अलग ही पहचान दिलाई. आज भी लोग इस गाने को भूल नहीं पाए हैं. (फोटो साभार-IMDB)

फिल्म में यह गाना दुर्गा पूजा के बैकग्राउंड पर फिल्माया गया था, जहां पारो और चंद्रमुखी पहली बार साथ में डांस करती नजर आती हैं. बड़े सेट, भारी कॉस्ट्यूम और मुश्किल डांस स्टेप्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया था. (फोटो साभार-IMDB)

कहा जाता है कि इस गाने की शूटिंग में कई दिन लगे थे और हर सीन को परफेक्ट बनाने के लिए बार-बार रीटेक किए गए थे. यही मेहनत बाद में इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बनी और ‘डोला रे डोला’ बॉलीवुड इतिहास का एक आइकॉनिक डांस नंबर बन गया. (फोटो साभार-IMDB)

आज भी जब ‘डोला रे डोला’ बजता है, तो लोग सिर्फ उसकी भव्यता ही नहीं बल्कि कलाकारों की मेहनत और समर्पण को भी याद करते हैं. खासकर ऐश्वर्या राय का वह दर्द, जिसे छिपाकर उन्होंने शूटिंग पूरी की थी, इस गाने को और भी यादगार बना देता है. (फोटो साभार-IMDB)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *