Last Updated:
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से रातों रात स्टार बने दिव्येंदु अब राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ में नजर आएंगे. पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज हो रही इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में हैं. इसके अलावा, इस साल वेब सीरीज से फिल्म में कन्वर्ट हो रही ‘मिर्जापुर’ भी बॉक्स ऑफिस पर आएगी. पेड्डी के प्रमोशन के बीच दिव्येंदु ने ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड अवॉर्ड शोज को भी फर्जी और पैसा कमाने का जरिया बताया.

दिव्येंदु, राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘पेड्डी’ में विलेन के रोल में हैं. फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. दिव्येंदु ने ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान के बॉलीवुड अवॉर्ड शोज की आलोचना की. उन्होंने अवॉर्ज शो को फर्जी बताया और आयोजकों पर असली टैलेंट की बजाय बिजनेस को तरजीह देने का आरोप लगाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

फरीदून शाहरयार से बातचीत में दिव्येंदु ने अपने इंडस्ट्री के एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सिर्फ इसलिए कई अवॉर्ड्स खो दिए क्योंकि वे उन समारोहों में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि अवॉर्ड शो का इंडस्ट्री से कोई मतलब नहीं है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

दिव्येंदु ने आगे कहा, “समस्या ये है कि लोग अब अवॉर्ड शोज को अवॉर्ड शो की तरह नहीं देखते, बल्कि इसे पैसे कमाने का जरिया मानते हैं. अब तो बस इन पर हंसा ही जा सकता है, दिल पर लेने की जरूरत नहीं है. इनका फिल्म इंडस्ट्री से अब कोई लेना-देना नहीं रह गया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दिव्येंदु ने अवॉर्ड शोज के सिस्टम की आलोचना की और बताया कि अवॉर्ड न मिलना उन्हें ज्यादा फर्क नहीं डालता. उन्होंने कहा, “प्यार का पंचनामा के लिए मुझे स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू मिला था और आईफा में भी. अब तो अवॉर्ड शोज का काफी मजाक बन चुका है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

दिव्येंदु ने आगे कहा, “मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ है कि वो बोलते हैं कि हम आपको ये अवॉर्ड देना चाहते हैं और मैं शूट कर रहा था, मैंने बोला मैं आ नहीं पाऊंगा, सॉरी, तो उन्होंने खुशी-खुशी कहा ओके और अवॉर्ड किसी और को दे दिया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

बात करें वर्क फ्रंट की, तो दिव्येंदु को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ में देखा गया था. करण अंशुमान और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में पुलकित सम्राट, सुरविंदर विक्की, जन्नत जुबैर, आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, कुणाल ठाकुर और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस शो को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

अब दिव्येंदु अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

वहीं, दिव्येंदु ने ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के बारे में कहा,”यह ‘विंटेज’ मिर्जापुर होने वाला है. हम पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं. आपको पहले सीजन के वही किरदार उसी अंदाज में देखने को मिलेंगे. सेटिंग तो वही है, लेकिन हालात अलग हैं. क्योंकि यह फिल्म है, इसलिए इसका स्केल बहुत बड़ा और सिनेमैटिक है, और यह पूरी तरह से फैंस के लिए है.” यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @divyenndu)

