Protool

June 2026 Release: राम चरण की ‘पेड्डी’ से लेकर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तक, जून महीने में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

जून का महीना फिल्म लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. एक तरफ राम चरण स्पोर्ट्स ड्रामा लेकर आने वाले हैं. वहीं वरुण धवन रोमांस का तड़का लगाएंगे. राम चरण की ‘पेड्डी’ से लेकर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तक जून के महीने में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. जून के महीने में थिएटर्स के हाउसफुल होने की पूरी उम्मीद बनी हुई है.  

‘पेड्डी’

फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स खेलते दिखेंगे. वो क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग करते नजर आएंगे. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आया. फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे. वहीं फिल्म के पहले दिन 55 करोड़ कमाने का प्रीडिक्शन है.

ये भी पढ़ें- पोस्ट कोविड एरा में आर माधवन ने किया 3700 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, संजय दत्त को पछाड़ा

‘हे जवानी तो इश्क होना है’

है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं. फिल्म को डेविड धवन ने बनाया है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. बता दें कि डेविड धवन और वरुण धवन ने इससे पहले ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ में साथ काम किया.

‘डीसी’

लोकेश कनगराज की फिल्म डीसी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ. फिल्म में लोकेश देवदास के रोल में दिखेंगे. वहीं वामिका गब्बी फिल्म में चंद्रा के रोल में नजर आएंगी. फिल्म में लव स्टोरी, एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद किया गया. फिल्म में वामिका गब्बी का स्ट्रॉन्ग रोल है. फिल्म की रिलीज डेट तो अभी अनाउंस नहीं हुई है. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि ये फिल्म या तो 11 जून या फिर 18 जून को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: 75 करोड़ के बजट में बनी ‘राजा शिवाजी’ ने किया कितना प्रॉफिट? बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

‘जना नायकन’

वहीं थलापति विजय जो कि अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ लंबे समय से डिले चल रही है. फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद है. पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होनी थी. लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई. अब खबरें हैं कि ये फिल्म 18 जून को रिलीज होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *