Protool

8 घंटे की शिफ्ट पर दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरीं ज्योतिका, बोलीं- ‘साउथ में 6 बजे पैकअप हो जाता है’

सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने काम की 8 घंटे शिफ्ट की मांग की थी. उस वक्त ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था. कुछ कलाकारों ने इसका उनके इस बात से सहमति नहीं जताई, इसी बीच ज्योतिका और सोनाक्षी ने इसका समर्थन किया और अपनी बात को बेबाक अंदाज में रखा. 

ज्योतिका ने बताया साउथ और बॉलीवुड के बीच का अंतर 

हाल ही में टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ इंटरव्यू में ज्योतिका ने साउथ और बॉलीवुड में काम करने के तरीके को लेकर कहा, ‘मुझे कभी अलग से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग नहीं करनी पड़ी, क्योंकि साउथ में ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग 6 बजे तक खत्म हो जाती है. वहां सुबह जल्दी काम शुरू होता है और शाम तक पैकअप हो जाता है. आमतौर पर शूटिंग का समय 7 से 6 या 9 से 6 तक रहता है. दीपिका को पहले से ज्यादा बैलेंस बनाकर काम करने की जरूरत है क्योंकि वो एक बच्चे की मां हैं और परिवार के लिए भी टाइम निकालना जरूरी है.’ 

सोनाक्षी ने किया समर्थन 

वहीं सोनाक्षी ने भी ज्योतिका की बात को सही मानते हुए दीपिका का समर्थन किया और कहा, ‘कई मेल एक्टर्स हैं, जो 8 घंटे से एक मिनट भी ज्यादा काम नहीं करते. चाहे उनका शॉट पूरा हुआ हो या नहीं, वो अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं. तब कोई उन पर सवाल नहीं उठाता. अगर कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही है और अच्छी पहचान बना चुकी है, तो उसके लिए 8 घंटे की शिफ्ट मांगना बिल्कुल गलत नहीं है.’

ये भी पढ़ें: लखनऊ में 5 घंटे तक फैन ने वरुण धवन का किया इंतजार, एक्टर ने मांगी माफी, बोले- ‘सॉरी, मैं ऑटोग्राफ…’

बता दें कि पिछले साल दीपिका ने 8 घंटे शिफ्ट की मांग की थीं. इसके बाद खबर आई कि उन्होंने प्रभास की ‘स्पिरिट’ फिल्म छोड़ दी है क्योंकि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट और फिल्म के मुनाफे से हिस्से की मांग की थी. साथ ही ‘कल्कि 2898 एडी’ से भी बाहर हो गई हैं, जिसे लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने 7 घंटे से ज्यादा काम करने की भी फीस और अपनी टीम के लिए अलग रहने की जगह देने की मांग था. 

दीपिका का कहना था कि लोग जरूरत से ज्यादा काम करने को मेहनत समझ लेते हैं, लेकिन इंसान के लिए मेंटली और फिजिकली 8 घंटे का काम काफी होता है. जब कोई इंसान मेंटली और फिजिकली हेल्थी रहता है, तभी काम कर पता है. 

कब रिलीज होगी सिस्टम?

वहीं बात करें सोनाक्षी और ज्योतिका की, तो दोनों जल्द ही आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ में साथ दिखाई देंगी. निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की ये फिल्म एक लीगल ड्रामा है, जिसमें सोनाक्षी एक लॉयर के किरदार में होंगी. वहीं ज्योतिका एक कोर्ट स्टेनोग्राफर है. ये फिल्म 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

ये भी पढ़ें: June 2026 Release: राम चरण की ‘पेड्डी’ से लेकर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ तक, जून महीने में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *