Protool

‘1 हीरो के साथ 4 हीरोइनें’, अक्षय खन्ना की हीरोइन ने उठाए बॉलीवुड ट्रेंड पर सवाल, जल्द ओटीटी पर देंगी दस्तक

Last Updated:

जानी मानी एक्ट्रेस ज्योतिका इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के पुराने ट्रेंड पर खुलकर बात की. ज्योतिका ने साफ कहा कि एक ही हीरो के साथ चार-चार हीरोइनों को दिखाना अब सही नहीं लगता.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ में एक्टिंग का डंका बजा चुकीं ज्योतिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्मों के चले आ रहे ट्रेंड्स पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने अपनी नई फिल्म और उसमें निभाए गए किरदार को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं.

ज्योतिका ने कहा कि एक ही हीरो के साथ चार-चार हीरोइनों को दिखाना उन्हें बिल्कुल सही नहीं लगता और अब फिल्मों को इस तरह की चीजों से आगे बढ़ना चाहिए.ज्योतिका ने बातचीत में कहा कि कई बार फिल्मों में एक ही अभिनेता के साथ जरूरत से एक्ट्रेसेस दिखाई जाती है. ये बहुत गलत है.

उनके मुताबिक, दर्शक भी अब सवाल करने लगे हैं कि आखिर इसकी जरूरत क्या है. उन्होंने कहा कि हर चीज की एक सीमा होनी चाहिए और फिल्मों में भी एक बैलेंस बनाए रखना जरूरी है.एक्ट्रेस का मानना है कि अगर फिल्मों में किरदारों को सही तरीके से पेश किया जाए और कहानी बैलेंसे हो, तो उसका समाज पर भी अच्छा असर पड़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर बात करते हुए ज्योतिका ने बताया कि इसमें वह एक स्टेनोग्राफर का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि पर्दे पर जो चीजें बहुत आसान दिखती हैं, असल में उन्हें निभाना उतना आसान नहीं होता.

Suriya Tamil actor, Suriya garment factory job, Suriya early life, Suriya Sivakumar son, Suriya Nerukku Ner debut, Soorarai Pottru National Award, Suriya Karuppu movie, Suriya Vishwanath & Sons

ज्योतिका ने बताया कि कई सीन्स में लैपटॉप स्क्रीन कैमरे में नजर ही नहीं आ रही थी. ऐसे में उनका पूरा फोकस टाइपिंग पर नहीं, बल्कि एक्टिंग और एक्सप्रेशन पर था. उन्होंने कहा कि आजकल मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल हर कोई करता है, इसलिए टाइपिंग सीखना ज्यादा मुश्किल नहीं था.

हालांकि किरदार को असली दिखाने के लिए उन्होंने काफी छोटी-छोटी बातों पर काम किया. जैसे टाइपिंग की स्पीड कैसी हो, आंखों की मूवमेंट कैसी दिखे और चेहरे के भाव कैसे नजर आएं. क्योंकि एक ही समय में उन्हें अलग-अलग दिशाओं में देखना था और साथ ही इमोशन्स भी दिखाने थे.

ज्योतिका ने कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी किरदार की भावनाएं थीं. उनका मानना है कि तकनीकी चीजों से ज्यादा जरूरी यह है कि कलाकार अपने रोल को दिल से महसूस करे. तभी दर्शक उस किरदार से जुड़ पाते हैं.

फिल्म ‘सिस्टम’ में ज्योतिका के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है. फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. वैसे ज्योतिका ने अक्षय खन्ना, आर माधवन और अजय देवगन संग भी काम किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *