Protool

रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है. इस पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक और खुद को मिस करने की बात कही है. वहीं ऐसी ही एक पोस्ट एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने भी शेयर की है.

रिया चक्रवर्ती ने किया ये पोस्ट

रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट कर लिखा, ‘पिछले कुछ समय से मैं खुद को मिस कर रही हूं. लगातार शोर, स्क्रॉल करना, हर चीज के साथ तालमेल बिठाना. ये सब काफी ज्यादा भारी लगने लगा है. मैं किसी भी ऐसी जगह होना मिस करती हूं जहां बिना कैप्चर किए मौजूद रहती थी. बस उस पल में मौजूद रहती थी. तो इसीलिए मैं अब थोड़ा ब्रेक ले रही हूं. ताकि थोड़ा धीरे हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और रियल चीजों से री-कनेक्ट कर सकूं. मैं मोमेंट में जीना चुन रही हूं पोस्ट करने की बजाय. जल्द मिलेंगे. रिया.’

ये भी पढ़ें- इस मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए थे गर्दे, बजट था सिर्फ 5 करोड़, किया 1700 परसेंट का प्रॉफिट

पारुल गुलाटी ने भी की सेम पोस्ट

वहीं पारुल गुलाटी ने लिखा, ‘पिछले कुछ समय से मैं एक्टिंग, क्रिएटिंग में लगी थी और खुद के साथ कनेक्ट करने के लिए रुकी ही नहीं. मुझे लगता है कि अब मुझे अपने उस वर्जन के साथ होना चाहिए. तो इसीलिए मैं फिलहाल के लिए थोड़ा रुकना, सांस लेना चुन रही हूं. जल्द मिलेंगे.’

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा को एक्टिंग का था शौक, इस तेलुगू थ्रिलर में नजर आई थीं एक्स मिस पुणे

बता दें कि रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी की ये पोस्ट वायरल हो रही हैं. दोनों की एक जैसी पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये कोई प्रमोशनल और पीआर स्टंट तो नहीं. खैर, अभी तक एक्ट्रेसेस ने इसे लेकर रिएक्ट नहीं किया है. 

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद रिया चक्रवर्ती विवादों में फंसी. एक्ट्रेस ड्रग्स केस में फंसीं. हालांकि, अब वो इस केस से रिहा हो चुकी हैं. उन्हें क्लीन चिट मिल गई है.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *