Last Updated:
पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. तकरीबन 6 दिन पहले पंजाबी सिंगर इंदर कौर को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया गया था. परिवार ने उसी वक्त पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. लेकिन अब नहर से उनका शव बरामद हुआ है.

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या का सनसनीखेज मामले ने सभी को चौंका दिया है. सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ है. कुछ दिन पहले ही उन्हें गन प्वाइंट पर किडनेप किया गया था. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सिंगर यशइंदर कौर ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी.

पंजाबी सिंगर और मेकअप आर्टिस्ट इंदर कौर को लोग यशिंदर कौर के नाम से जानते हैं, एक्ट्रेस 13 मई से लापता थीं. मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

फिलहाल सिंगर के शव को पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया. साल 1997 में जन्मीं इंदर कौर पंजाब की रहने वाली थीं. सोशल मीडिया के साथ-साथ लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस में भी काफी एक्टिव थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर तो वह काफी फेमस थीं. उनकी फोटोज और वीडियोज फैंस काफी पसंद करते थे. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो वह बड़ी पहचान बना चुकी थीं.

अपने करियर में उन्होंने कई गाने दिए हैं, जिनमें अफगान जट्टी, सोहणा लगदा, लानेदारनी, देसी सिरे दे, सोने दी वांग, किसान एंथम , और कदो ते मिलेगी जैसे कई गाने शामिल हैं.अपनी दमदार आवाज और पंजाबी फोक म्यूजिक के लिए पहचानी जाने वाली यशइंदर कौर ने कम समय में ही श्रोताओं के बीच खास जगह बना ली है. उनकी गायकी में पंजाबी संस्कृति और लोक संगीत की झलक साफ नजर आती है, जो उन्हें बाकी सिंगर्स से अलग बनाती है.

सिंगर की मौत के बाद परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने इंदर कौर का बंदूक की नोक पर उन्हें किडनेप कर लिया है. दरअसल, ये सब उनके शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने के बाद हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी घटना के बाद कनाडा भाग गया था.

यशइंदर कौर खासतौर पर पंजाबी फोक और ट्रेडिशनल गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके गानों में पंजाब की मिट्टी, संस्कृति और रिश्तों की खूबसूरती देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती गई.

बता दें कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद जो आगे की जांच होगी वह सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

