Protool

Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड की लेटेस्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर चुकी है. इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन  इसके बाद वीकेंड पर कमाई में तेजी देखी गई. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

पति पत्नी और वो दो’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में कई नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. ऐसे में ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. हालांकि ये आयुष्मान की बंपर कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पाई है.

‘पति पत्नी और वो दो’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 4 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने 5.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. इसके बाद तीसरे दिन की कमाई में भी तेजी देखी गई और इसने 7.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं रिलीज के पहले सोमवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई है फिर भी इसने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 3.25 करोड़ की नेट कमाई कर पाई है.
  • इसी के साथ ‘पति पत्नी और वो दो’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 20.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘पति पत्नी और वो दो’ वर्सेस ‘पति पत्नी और वो’
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पहली ‘पति पत्नी और वो’ 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये 1978 में इसी नाम की फिल्म का मॉर्डन रीमेक थी और इसमें आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी सपोर्टिंग रोल में थे. प्रीक्वल को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्म की तुलना में बहुत ज्यादा दर्शक मिले थे. बता दें कि पति पत्नी और वो (2019) ने भारत में रिलीज के पहले सोमवार को 5.7 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रिलीज के पहले चार दिनों में फिल्म ने 41.64 करोड़ कमाए थे, जबकि सीक्वल ने केवल 19.57 करोड़ कमाए थे.

 

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *