Protool

‘जब दो लड़ते हैं, तो तीसरा विजयी होता है’, ईरान के बंदर अब्बास के बाद अमिताभ बच्चन का लड़ाई पर पोस्ट

Last Updated:

महानायक अमिताभ बच्चन ने युद्ध पर एक्स पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने युद्ध और दो लोगों की लड़ाई में तीसरे की जीत की बात की है. अमिताभ के इस पोस्ट को लोग ईरान-अमेरिका युद्ध-चीन के फायदे से जोड़ रहे हैं. एक यूजर ने इसे पंजाब-बेंगलोर के आईपीएल मैच से जोड़ते हुए चेन्नई का फायदा बताया है.

ख़बरें फटाफट

'जब दो लड़ते हैं, तो तीसरा विजयी होता है', अमिताभ का एक और पोस्ट वायरलZoom

अमिताभ बच्चन ने युद्ध पर पोस्ट किया. (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्स पर लगातार अपने विचारों को बेबाकी से साथ रखते हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लड़ने और तीसरे के जीतने की बात कही है. इस पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं. अमिताभ के इस ट्वीट को ईरान-अमरीका युद्ध और आईपीएल में पंजाब-बैंगलोर के मैच से जोड़ कर देख रहे हैं. दरअसल, अमिताभ ने कुछ देर पहले अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ” जब दो लड़ते हैं, तो तीसरा विजयी होता है!!!!”

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “चीन के बारे में बात कर रहे हैं क्या अमिताभ जी.” एक अन्य यूजर ने लिखा,”सही बात कल ही देख लो बैंगलोर पंजाब से जीत गई फायदे किस को हुआ चेन्नई को.” एक और यूजर ने लिखा,”यह बात का सार सब समझ जाएं तो कभी युद्ध ना हो “

अमिताभ बच्चन का एक्स पोस्ट.

इससे पहले, अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम पर एक प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर का दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जो ईरान के बंदर अब्बास में स्थित है. दिग्गज अभिनेता ने इस मंदिर के भारतीय व्यापारियों से जुड़े ऐतिहासिक संबंध को उजागर किया और भारत-ईरान के कम चर्चित सांस्कृतिक रिश्ते की ओर ध्यान दिलाया.

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर यूजर के कमेंट्स.

वीडियो शेयर करते हुए बच्चन ने बताया कि यह मंदिर 1892 में क़ाजार युग के दौरान उन भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था, जो उस समय इस शहर में काम कर रहे थे. उनका यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *