Protool

‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं’, एक्टर जिसने वहीदा रहमान के घर में किया था प्रपोज, प्रिया राजवंश से था खास रिश्ता

Last Updated:

अपनी शर्तों पर काम करने वाली एक्ट्रेस वहीदा रहमान के भी गुरुदत्त संग खूब चर्चे थे.लेकिन एक और शख्स थे, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में काम किया और बाद में वहीदा की खूबसूरती के मुरीद हो गए. उन्होंने एक्ट्रेस के घर में घुसकर उन्हें प्रपोज किया था.

नई दिल्ली. वहीदा रहमान ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन वह अपनी सादगी के लिए आज भी पहचानी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शख्स तो उनकी खूबसूरती पर ऐसा फिदा था कि एक्ट्रेस के घर जाकर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर बैठा था.

वो कोई और नहीं वहीदा रहमाने के पति शशि रेखी उर्फ कमलजीत थे. एक्टिंग की दुनिया के वह एक जाने माने एक्टर थे. उनसे शादी के बाद वहीदा रहमान बेंगलुरू शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन बाद में वह वापस मुंबई आ गईं.

नई दिल्ली. वहीदा रहमना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. 60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान ने साल 1968 में एक यादगार रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ मनोज कुमार भी नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीदा रहमान ने 60 साल तक हिंदी इंडस्ट्री पर राज किया है. कई यादगार फिल्मों में काम किया तो कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए. एक वक्त तो ऐसा भी रहा जब वह देश की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही थीं. साल 2023 में तो उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं वहीदा रहमान के पति शशि रेखी भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में ‘सन ऑफ इंडिया’, ‘शगुन’, ‘हीर रांझा’, ‘तमाचा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘किस्मत का खेल’ और ‘मिस्टर लंबू’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

वहीदा रहमान की कमलजीत से पहली मुलाकात साल 1964 में आई फिल्म ‘शगुन’ के सेट पर हुई थी. वहीदा को पहली नजर में देखते ही कमलजीत उनके प्यार में गिरफ्तार हो गए थे. उन्होंने मन बना लिया था कि वह वहीदा से ही शादी करेंगे.

वहीदा रहमान ने अरबाज खान के शो ‘द इन्विंसिबल्स’ में खुलासा किया था कि वह यश जौहर के दोस्त थे. एक बार तो वह वहीदा के घर कॉफी पर आए थे. लेकिन घर में काफी देर बातचीत करने के बाद उन्होंने तुरन्त कह दिया था कि वह मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं.

बता दें कि शशि रेखी रिश्तें में राजकुमार संग हीर रांझा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया राजवंश के भाई थे. एक्टिंग की दुनिया में वह भी जाना पहचाना चेहरा थे. लेकिन लोग ज्यादातर उनके बारे में जानते नहीं हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *