Last Updated:
पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर मोबीन ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ को ओवररेटेड बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने उनके बयान का विरोध करते हुए कमेंट में काफी ज्यादा बातें सुनाई तो. वहीं कुछ लोगों ने दानानीर के पुराने वीडियो भी वायरल कर दिए, जिसमें वह ‘पारो’ के लुक में नजर आई थीं. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर..

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘देवदास’ आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म के गाने, भव्य सेट्स और इमोशनल कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर मोबीन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दानानीर ने एक इंटरव्यू में ‘देवदास’ को “ओवररेटेड” बता दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. (फोटो साभार-IMDB)

हाल ही में मैशन से बातचीत के दौरान दानानीर मोबीन से पूछा गया कि उन्हें कौन सी क्लासिक फिल्म ओवररेटेड लगती है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने ‘देवदास’ का नाम लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग आज भी इस फिल्म को इतना पसंद क्यों करते हैं. (फोटो साभार-IMDB)

दानानीर ने कहा कि फिल्म में एक शराबी आदमी है, एक ऐसी महिला है जो खुद के लिए खड़ी नहीं होती और दूसरी महिला को भी जबरदस्ती उस रिश्ते में डाल दिया जाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस कहानी को क्लासिक क्यों माना जाता है. हालांकि उन्होंने फिल्म के सेट्स, कपड़ों और भव्यता की तारीफ भी की, लेकिन कहानी से वह प्रभावित नहीं दिखीं. (फोटो साभार-IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दानानीर का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद कई यूजर्स ने उनकी राय का विरोध किया. लोगों का कहना था कि ‘देवदास’ शराबखोरी को बढ़ावा देने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक दुखभरी कहानी है, जिसमें एक इंसान की बर्बादी दिखाई गई है. (फोटो साभार-IMDB)

एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का मकसद कभी शराबखोरी को ग्लैमर दिखाना नहीं था. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह एक क्लासिक कहानी है और इसे समझने के लिए कहानी की गहराई को देखना जरूरी है. (फोटो साभार-IMDB)

कई लोगों ने दानानीर की आलोचना करते हुए कहा कि फिल्म के आखिर में देवदास की हालत खराब हो जाती है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है. ऐसे में फिल्म को शराबखोरी को बढ़ावा देने वाला कहना गलत है. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि फिल्मों में हर तरह की कहानियां दिखाई जाती हैं और हर कहानी का मकसद किसी चीज को सही साबित करना नहीं होता. (फोटो साभार-IMDB)

बहस बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर दानानीर का एक पुराना वीडियो भी वायरल होने लगा. इस वीडियो में वह एक शो के दौरान ‘देवदास’ की पारो के लुक में नजर आई थीं. इसे लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि पहले फिल्म के किरदार को कॉपी किया और अब उसी फिल्म को ओवररेटेड बता रही हैं. (फोटो साभार-IMDB)

साल 2002 में रिलीज हुई ‘देवदास’ आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल है. फिल्म को उसके गाने, सेट्स, कॉस्ट्यूम्स और इमोशनल कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है. (फोटो साभार-IMDB)

