Protool

‘हर स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी’, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बड़ा बयान, महिलाओं की हेल्थ पर उठाए सवाल

Last Updated:

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने महिलाओं की हेल्थ को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पर बात होनी चाहिए, जिससे बच्चों को सही उम्र में सही जानकारी मिल सके.

ख़बरें फटाफट

 'हर स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी', ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बयान Zoom

बेबाक बयानों से छाईं रहती हैं एक्ट्रेस

नई दिल्ली. सबा आजाद आज एक्टिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम है. वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने स्कूलों में यौन शिक्षा को लेकर बात की है. उनका मानना है कि अगर स्कूल में बच्चों को सही समय पर इस चीज के बारे में बताया जाए, तो वह बेहतर फैसले ले सकते हैं.

हाल ही में उन्होंने महिलाओं की हेल्थ और उस पर कम रिसर्च होने को लेकर भी अपनी बात रखी है. सबा इन दिनों अपनी वेब सीरीज‘हूज़ योर गायनिक सीज़न 2’ को लेकर चर्चा में हैं. शो की रिलीज से पहले सबा ने महिलाओं की हेल्थ और सेक्स एजुकेशन जैसे जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात की है.

हर स्कूल में अनिवार्य यौन शिक्षा

सबा आजाद ने हाल ही में महिलाओं की हेल्थ को लेकर अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को अनिवार्य कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्राइवेट स्कूलों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर स्कूल में बच्चों को इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए. उनका कहना है कि सेक्स एजुकेशन बच्चों के दिमाग को खराब नहीं करती, बल्कि उन्हें सही जानकारी देता है. उन्हें जानकारी होगी तो वे आगे चलकर अपने लिए सही फैसले ले पाएंगे.

  महिलाओं के हक में कही ये बात

सबा ने आगे अपनी बात रखते हुए महिलाओं की हेल्थ को लेकर भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कभी कोई महिलाओं की हेल्थ को लेकर मुद्दा नहीं उठाता. न ही इस पर ज्यादा रिसर्च किया जाता है. उनके मुताबिक ज्यादातर रिसर्च पुरुषों को लेकर ही होती है. उन्होंने कहा कि इंटरमिटेंट फास्टिंग पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन महिलाओं के लिए हमेशा सही ये कहना भी ठीक नहीं. इसलिए महिलाओं की हेल्थ पर भी रिसर्च होना चाहिए.

बात अगर उनकी आने वाली सीरीज की करें तो वह अपने शो में डॉक्टर विदुषी कोठारी का किरदार निभा रही हैं. सबा ने इस रोल के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है. उन्होंने एक गायनेकोलॉजिस्ट से भी सलाह ली थी, जिन्होंने मेडिकल इक्विपमेंट यूज करने और मेडिकल टर्म्स सही तरीके से बोलने की ट्रेनिंग दी. उनका यह शो 22 मई को रिलीज होगा.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *