Protool

सिंगर ने सैमसंग पर ठोका 1,42,82,65,500 करोड़ का मुकदमा, तो फैंस बोले-‘उनकी वजह से टीवी खरीदा’, क्या है मामला?

Last Updated:

दुनियाभर में मशहूर पॉप स्टार दुआ लिपा ने सैमसंग पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनकी तस्वीर बिना अनुमति अपने टीवी बॉक्स पर इस्तेमाल की. कैलिफोर्निया में दायर मुकदमे में दुआ लीपा ने कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क और प्रचार अधिकार के हनन का दावा किया है. सिंगर ने मुकदमा दायर करते हुए कंपनी से भारी भरकम हर्जाने की मांग की है.

सिंगर ने सैमसंग पर ठोका 1,42,82,65,500 करोड़ का मुकदमा, क्या है मामला? Zoom

दुआ लिपा ने सैमसंग पर केस कर दिया है.

नई दिल्ली. इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी लगातार अपनी प्राइवेसी और पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में केस दर्ज करा रहे हैं. कई सितारों को इस मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है जिसके तहत कोई भी बिना अनुमति उनकी तस्वीर और उनके नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में यूएस में भी देखने को मिला है. पॉप सुपरस्टार दुआ लिपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर अपनी फोटो के इस्तेमाल पर करोड़ों का मुकदमा ठोक दिया है.

आरोप है कि कंपनी ने सिंगर की तस्वीर को बिना अनुमति दुनिया भर में अपने टीवी के बॉक्स पर इस्तेमाल किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुआ लिपा ने पहले कंपनी को फोन कर अपने फोटो के इस्तेमाल पर रोल लगाने के लिए कहा. लेकिन जब कंपनी ने इस्तेमाल पर रोक लगाने से मना कर दिया तो सिंगर को सख्त कानूनी कदम उठाना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दायर शिकायत के अनुसार, दुआ लीपा की तस्वीर ऑस्टीन सिटी लीमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के बैकस्टेज में ली गई थी. शिकायत के मुताबिक यह कोई प्रोफेशनल प्रमोशनल शूट नहीं था, बल्कि एक कैंडिड फोटो थी, जिसके कॉपीराइट का राइट दुआ लीपा के पास बताए गए हैं.

कंपनी से मांगा भारी-भरकम हर्जाना

मुकदमे में दावा किया गया है कि यह तस्वीर बिना लाइसेंस सैमसंग के टीवी पैकेजिंग के डब्बे पर बड़े पैमाने पर छापी गई. जब 2025 में दुआ लीपा की टीम ने इसे हटाने की मांग की, तो कंपनी ने कथित तौर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब पॉपस्टार कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क और पब्लिसिटी राइट्स के हनन के लिए 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांग रही हैं.

शिकायत में कहा गया है कि दुआ लीपा की लोकप्रियता और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू ने सैमसंग को फायदा पहुंचाया. उनके चेहरे ने टीवी बॉक्स को सिर्फ पैकेजिंग नहीं रहने दिया, बल्कि उसे एक तरह का अनौपचारिक विज्ञापन बना दिया.

न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित स्टोरी के मुताबिक पॉपस्टार दुआ लिपा ने अपनी शिकायत में सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला भी दिया है. सिंगर ने शिकायत में बताया कि एक यूजर ने एक्स पर कमेंट किया, ‘मैं टीवी नहीं लेने वाला था, आपकी वजह से टीवी लिया’. इस शिकायत में दुआ लिपा ने सैमसंग से भारी भरकम हर्जाने की मांग की है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *