Last Updated:
नीतू कपूर ने बहुत छोटी सी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी. बड़ी होने के बाद भी उन्होंने हर हीरो के साथ काम किया. लेकिन ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हिट थी. ऋषि के निधन के बाद जब नीतू ने काम पर वापसी की तो सेट पर वह इतनी घबरा गई थीं कि उनके हाथ कांपने लगे थे.

नई दिल्ली. पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर के लिए दोबारा कैमरे के सामने लौटना आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि एक्टिंग में लौटते ही शूटिंग के दौरान वह हर शॉट से पहले कांपने लगती थीं.उनके लिए दोबारा काम करना काफी चैलेंजिंग हो गया था.

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. लेकिन ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने करण जौहर के कहने पर दोबारा एक्टिंग में वापसी की. नीतू ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में लौटने का हौसला उन्हें करण जौहर ने दिया था.

नीतू कपूर ने हाल ही में अपने जीवन के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब ऋषि कपूर के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट गई थीं. पति के जाने के बाद दोबारा फिल्मों में वापसी करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नीतू कपूर ने बताया कि करण की वजह से ही वह फिल्म जुग जुग जीयो के जरिए दोबारा बॉलीवुड में आ सकी ये खुलासा नीतू ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट शो में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां तो कह दी, लेकिन अंदर से वह पूरी तरह डरी हुई थीं.

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जुग जुग जीयो की शूटिंग के दौरान उनका हाल ऐसा था कि हर शॉट से पहले वह कांपने लगती थीं. नीतू ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में 70-80 फिल्में की हैं, लेकिन इस बार सेट पर जाना बिल्कुल अलग अनुभव था.

उनके मुताबिक, इतने सालों तक काम करने के बावजूद पति के बिना अकेले सेट पर जाना बहुत मुश्किल था. पहले हर काम में ऋषि कपूर उनके साथ होते थे, लेकिन अब अचानक सबकुछ बदल गया था.

नीतू ने कहा कि उस वक्त इमोशनली काफी कमजोर थीं. सेट पर पहुंचना, कैमरे के सामने खड़ा होना और खुद को संभालना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.इस बातचीत में नीतू कपूर की बेटी रिद्दिमा भी मौजूद थीं. रिद्धिमा ने भी पिता के निधन के बाद परिवार पर बीते मुश्किल समय को लेकर बात की.

हिंदी सिनेमा की वो परमसुंदरी कोई और नहीं नीतू कपूर हैं. यूं तो उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन वह दिल हार बैठीं थी ऋषि कपूर पर.दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी सुपरहिट रही और असल जिंदगी में भी.

