बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. विक्की ने अपना 38वां बर्थडे अपनी पत्नी कैटरीना कैफ और बेटे विहान के साथ एंजॉय किया. अब विक्की ने बर्थडे विशेज के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है.
विक्की कौशल ने शेयर की फोटोज
विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये जन्मदिन सच में बहुत खास था. सुकून और प्यार से भरा. आप सभी के प्यार और प्यारे-प्यारे मैसेज के लिए शुक्रिया. आप में से हर एक का शुक्रगुजार हूं.’ उन्होंने कैटरीना कैफ के बर्थडे पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘ब्लेस्ड’ लिखा.
ये भी पढ़ें:- Vicky Kaushal Birthday: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं विक्की कौशल की ये 5 बड़ी फिल्में
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल पर लुटाया प्यार
बता दें कि कैटरीना ने विक्की को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने अपने पति पर प्यार लुटाते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा इमोशनल नोट भी लिखा है. खास बात ये है कि इन तस्वीरों में कैटरीना और विक्की के बेटे विहान की भी झलक दिखने को मिली.
2021 में हुई थी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में हुई थी. शादी के चार साल बाद कैटरीना ने बेटे विहान कौशल का वेलकम किया.
विक्की कौशल की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. संजय लीला भंसाली इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. विक्की की अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस माइथोलॉजिकल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में वो भगवान परशुराम यानी चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ ने शेयर की पति विक्की कौशल के बर्थडे की झलक, बेटा विहान भी आया नजर

