Last Updated:
साउथ के जाने माने एक्टर सूर्या इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘करुप्पू ‘को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन अपने काम से ज्यादा वह अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में रहते हैं. कहा तो ये भी जाता है कि उनकी, पत्नी ज्योतिका के साथ मिलाकर कपल की कुल नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

सूर्या इन दिनों अपनी नई फिल्म करुप्पू को लेकर छाए हुए हैं. उनकी ये फिल्म रिलीज से पहले विवादों के चलते काफी चर्चा में रही. सेंसर से जुड़े मुद्दों को लेकर भी फिल्म की खूब चर्चा हुई थी. फिल्म अपनी रिलीज डेट के अगले दिन यानी 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी.

अब फिल्म के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सूर्या की फीस और उनकी कुल संपत्ति को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं. सूर्या, का असली नाम सरवनन शिवकुमार है. उन्होंने 90 के दौर में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. सूर्या ने अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले 8 महीने तक कपड़ा फैक्ट्री में काम किया था. जब वे 20 साल के थे तो उन्हें 1995 में फिल्म ‘असाई’ में लीड रोल प्ले करने का ऑफर मिला था.

अपनी जबरदस्त एक्टिंग और दमदार के किरदारों के जरिए ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.साउथ सिनेमा में तो उनका सिक्का चलता है. सिंघम सीरीज, जय भीम और सूररई पोट्ट्रू जैसी फिल्मों ने तो उन्हें अलग पहचान दी है
Add News18 as
Preferred Source on Google

बात अगर सूर्या की नेटवर्थ की करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्या कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये से ज्यादा है. चेन्नई और मुंबई में उनके पास लग्जरी घर हैं और साथ ही कई मंहगी गाड़िया भी हैं.

इतना ही नहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका भी एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम है. अक्षय खन्ना और अजय देवगन संग नजर आ चुकीं ज्योतिक की भी संपत्ति मिला दी जाए तो कपल की कुल नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये ज्यादा है.

सूर्या और ज्योतिका की एक दूसरे से मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी. दोनों देखते ही देखते एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि दोनों ने शादी ही रचा ली थी. साल 2006 में दोनों एक दूजे के हो गए और शादी रचा ली. दोनों के दो बच्चे बेटी दिया और बेटा देव हैं.

बता दें कि ज्योतिक ने तो बॉलीवुड में भी काम किया है. फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में वह अक्षय खन्ना संग रोमांस कर चुकी हैं. अजय देवगन और आर माधवन के साथ उन्होंने फिल्म ‘शैतान’ में काम किया है.

