नई दिल्ली.‘हमको हमी से चुरा लो’ हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. यह गीत मोहब्बतें का हिस्सा है और आज भी बॉलीवुड के लव सॉन्ग्स की लिस्ट में टॉप पर आता है. ये गाना खासतौर पर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है. बर्फीली वादियों, शांत माहौल और प्रेम से भरे दृश्यों ने इस गीत को और भी यादगार बना दिया. इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज दी, जबकि संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे. आज भी साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें का ये गाना दिलों पर राज करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

