Last Updated:
वो मासूम चेहरे वाली बला की खूबसूरत हीरोइन, जिसने एक वक्त में अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया था. उसकी मुस्कान मन मोह लेने वाली आंखें लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं. लेकिन कई हिट देकर भी वह आज एक्टिंग से दूर हैं.

नई दिल्ली. वो कमसिन हसीना, जिसने अपने छोटे लेकिन यादगार करियर में लाखों दिलों पर राज किया. कई हिट फिल्मों में अहम रोल निभाकर वह खूब चर्चा में रहीं. 1 फिल्म में निभाया रोल तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. लेकिन एक वक्त में आकर वह एक्टिंग से दूर हो गईं.

हम जिस अप्सरा सी खूबसूरती वाली एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं प्रिया गिल हैं. जी हां, 90 के दशक की वो हसीना, जिसकी फिल्म ही नहीं, फिल्म के गानों ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था.

उस दौर में जब इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेसेस का जलवा था, वहीं प्रिया ने अपनी सादगी और नैचुरल ब्यूटी से अलग पहचान बनाई. खूबसूरती में तो उन्होंने ऐश्वर्या और माधुरी को ही टक्कर दे दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

1996 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लेने के बाद प्रिया गिल को फिल्मों का ऑफर मिला. उन्होंने ‘तेरे मेरे सपने’ (1996) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म में अरशद वारसी और चंद्रचूड़ सिंह के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के बाद प्रिया रातों-रात पहचान बना चुकी थीं.

साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’में तो उन्होंने आरती नाम की लड़की का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था. फिल्म में अपनी सादगी से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली थी.

इस फिल्म में अपनी अनोखी लव स्टोरी से उन्होंने ना सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि मेकर्स को भी अपना मुरीद बना लिया था. अपने टैलेंट से उन्होंने फिल्म में सुष्मिता सेन को भी टक्कर दे डाली थी. इस फिल्म से उन्हें ऐसी पहचान मिली कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं.

असली पहचान उन्हें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ आई फिल्म ‘जोश’ (2000) से मिली. ‘जोश’ में उन्होंने शाहरुख की बहन और ऐश्वर्या की दोस्त की भूमिका निभाई थी. उनकी सादगी भरी अदाओं और एक्टिंग ने तो लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी.बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने इडंस्ट्री में पहचान बनाई. लोग उन्हें अक्सर “नेचुरल ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड” कहकर बुलाते थे. कैमरे के सामने उनकी मासूमियत और आंखों की गहराई ने कई बड़े डायरेक्टर्स को उनका दीवाना बना दिया था.

लेकिन, करियर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद प्रिया गिल अचानक फिल्मों से गायब हो गईं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उस तरह के रोल नहीं मिल रहे थे जो उनकी प्रतिभा को पहचान दे सकें. उन्हें बार-बार एक जैसे किरदार ऑफर हो रहे थे, धीरे-धीरे उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया.

