Last Updated:
डेविड धवन ने गोविंदा को स्टार बनाया था. डायरेक्टर ने गोविंदा के साथ कुई हिट और सुपरहिट फिल्में बनाईं. लेकिन उन्होंने अपने बेटे को लॉन्च करने से मना कर दिया था. वरुण ने करण जौहर की फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन फिर उनका करियर डमाडोल हो गया. एक्टर ने लगातार फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी.

एक्टर ने हिट से डेब्यू किया था.
नई दिल्ली. वरुण धवन ने साल 2012 में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था. करण ने तीन नौसिखियों पर दांव लगा, उन्हें इंडस्ट्री में सफल लॉन्च दिया, लेकिन वरुण अपनी सफलता और लोकप्रियता को भुना नहीं सके. एक्टर का करियर पटरी से उतरने लगा और उनकी लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती चली गईं. आज आपको यहां वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म कलंक. 2019 में आई इस फिल्म में वरुण ने आलिया भट्ट के साथ काम किया था. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था लेकिन दुनियाभर में फिल्म सिर्फ 80 करोड़ रुपये की कमाई करती थी. इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर अहम किरदारों में नजर आए थे. करण जौहर की फिल्म की क्रिटिक्स ने खूब आलोचना की थी. ये फिल्म वरुण धवन के करियर की सबसे पहली बॉक्स ऑफिस फ्लॉप मानी जाती है जो पूरी तरह से फ्लॉप निकली थी.
वरुण धवन की फिल्म फ्लॉप रही
अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर है. ये फिल्म 2020 में आई थी. ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, नोरा फतेही लीड रोल में दिखे थे. फिल्म के डांस और म्यूजिक की तारीफ हुई लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी.
साल 2020 में वरुण धवन की फिल्म कुली नं 1 आई थी. इसका निर्देशन एक्टर के पिता डेविड धवन ने किया था. वरुण धवन, सारा अली खान स्टारर ओटीटी पर आई थी जिसकी वजह से इसे फ्लॉप नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इसकी क्रिटिक्स ने खूब आलोचना की थी.
एटली भी नहीं बचा पाए लाज
बेबी जॉन- एटली के निर्देशन में बनी फिल्म बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश ने अहम रोल अदा किया था. कीर्ति सुरेश ने इस फिल्म से हिंदी डेब्यू किया था. 160–180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म सिर्फ 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

