Protool

किसी में इच्छाधारी भेड़िया तो किसी में रंग रसिया, वरुण धवन इन 4 मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज!

Last Updated:

Varun Dhawan Upcoming Movies : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अगले महीने 5 जून को रिलीज हो रही है, जिसे उनके पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा, वरुण धवन के पास कुछ पॉपुलर फेंचाइजी के सीक्वल हैं, जो अगले कुछ महीनों में रिलीज हो सकती हैं. वे रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में भी अहम रोल निभाते दिख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

किसी में इच्छाधारी भेड़िया तो किसी में रंग रसिया, इन 4 मूवीज से छाएंगे वरुणZoom

वरुण धवन की अगली फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: वरुण धवन ने अपने पिछले काम से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. ‘बॉर्डर 2’ में उनका रोल दर्शकों को बहुत पसंद आया था. एक्टर के पास आगे भी दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में हर मिजाज के दर्शकों को रास आएंगी. वरुण धवन अगली बार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे, जो अगले महीने 5 जून को रिलीज होगी. इसे उनके पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया है.

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर हाल में विवाद हुआ, तो मेकर्स ने उस पर बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि यह एक पूरी तरह से ऑरिजिनल कहानी और स्क्रीनप्ले है. इसका किसी दूसरी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, यह सफाई तब आई है, जब हाल में वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स के खिलाफ कॉपीराइट और गानों के इस्तेमाल को लेकर बिहार की एक कोर्ट में केस दर्ज कराया था. मेकर्स का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म पूरी शिद्दत से बनाई है और यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

वरुण धवन कई फिल्मों का हिस्सा हैं.

‘भेड़िया 2’ के इंतजार में फैंस
वरुण धवन हिट फिल्म ‘भेड़िया’ के सीक्वल में भी खास रोल निभा रहे हैं, जिसके इसी साल अगस्त में रिलीज होने की संभावना है. फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं. दिनेश विजान के ‘हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स’ की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वरुण धवन के फैंस एक बार फिर उन्हें इच्छाधारी भेड़िया के रूप में देखने को बेताब हैं.

‘नो एंट्री 2’ में भी वरुण धवन निभा सकते हैं खास रोल
वरुण धवन के पास ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल भी है. अनीस बज्मी की फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. दर्शक फिल्म में पहले से ज्यादा कन्फ्यूजन और कॉमेडी का तड़का देखने को बेताब हैं. चर्चाएं हैं कि वरुण धवन रेम्बो डिसूजा के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है. फिल्म में कैटरीना कैफ, वरुण के अपोजिट अहम रोल निभाती दिख सकती हैं. इससे पहले, वरुण धवन ने रेमो डिसूजा के साथ ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *