Protool

सुपरस्टार से 19 साल छोटी एक्ट्रेस, पर्दे पर बन बैठी ‘मां’, ब्लॉकबस्टर हुई थी फिल्म, छापे थे खूब नोट

Last Updated:

बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में ऐसा कास्टिंग ट्विस्ट देखने को मिला, जिसने खुद एक्ट्रेस को भी चौंका दिया. उम्र में सुपरस्टार से 19 साल छोटी होने के बावजूद उन्हें पर्दे पर उनकी मां जैसा किरदार निभाना पड़ा. दिलचस्प बात ये है कि वह बचपन से उस अभिनेता की बड़ी फैन रही थीं. जब उन्हें रोल के बारे में बताया गया, तो पहले तो उन्हें लगा जैसे कोई मजाक चल रहा हो। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका हो गया. फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और एक्ट्रेस का किरदार भी खूब चर्चा में रहा. हालांकि बाद में उन्होंने माना कि ये अनुभव उनके लिए काफी अजीब और भावनात्मक था.

नई दिल्ली. एक तरफ बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, दूसरी तरफ उससे 19 साल छोटी एक्ट्रेस, जो बचपन से उसकी फैन रही. लेकिन किस्मत ने ऐसा ट्विस्ट दिया कि जब दोनों पहली बार साथ स्क्रीन पर आए, तो हीरो-हीरोइन नहीं, बल्कि मां-बेटे जैसे रिश्ते में नजर आए. रोल सुनते ही सुपरस्टार से 19 साल छोटी एक्ट्रेस खुद हैरान रह गई थी. उसे यकीन ही नहीं हुआ कि जिस स्टार को देखकर वह बड़ी हुई, उसी के लिए उसे ‘मां जैसी’ भूमिका निभानी होगी. हालांकि फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और दुनियाभर में करोड़ों के नोट छाप दिए. लेकिन इस किरदार की याद आज भी एक्ट्रेस को अंदर तक झकझोर देती है.

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में निभाए गए रोल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के किरदार की गॉड मदर ‘कावेरी अम्मा’ का रोल प्ले किया था. हैरानी की बात यह है कि रिद्धि डोगरा वास्तविक जीवन में शाहरुख खान से करीब 19 साल छोटी हैं.

एक पुराने इंटरव्यू में रिद्धि ने खुलकर बात की थी. 2025 में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की ‘मां’ जैसा रोल करना किसी बुरे सपने से कम नहीं था. रिद्धि ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि SRK हमेशा जवान रहेंगे. मैं शाहरुख खान की मां का रोल निभा रही थी, ये बहुत अजीब था. हर शाहरुख फैन के लिए ये किसी बुरे सपने जैसा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सीधे फिल्म के सेट पर बुलाया गया था, जहां निर्देशक एटली ने उन्हें किरदार के बारे में समझाया. हालांकि, रोल सुनने के बाद वह खुद हैरान रह गई थीं.
रिद्धि ने कहा,’मैं बहुत खुश थी कि मुझे बुलाया गया है, लेकिन मुझे पता नहीं था कि क्या होने वाला है. सेट पर पहुंचने के बाद पता चला कि जवान की शूटिंग चल रही है. एटली ने मुझे रोल समझाया और मैं सोचने लगी आखिर उन्हें क्यों लगा कि मैं ये किरदार निभा सकती हूं?’

हालांकि, शुरुआत में वह इस रोल को लेकर पूरी तरह सहज नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि उनके लिए शाहरुख खान और एटली जैसे बड़े नामों के साथ काम करने का मौका छोड़ना आसान नहीं था.

रिद्धि ने आगे कहा, ‘फिल्म में एक युवा हिस्सा भी था और मैं उनकी असली मां नहीं थी. शायद मेकर्स दीपिका को मां नहीं कहना चाहते थे, इसलिए मैं ‘कावेरी अम्मा’ बन गई. दीपिका मां थीं और मैं गार्जियन थी. उस समय मैं खुद भी एक अलग मानसिक स्थिति में थी. मैंने सोचा जिंदगी एक ही बार मिलती है और इतना बड़ा मौका छोड़ना नहीं चाहिए.

दीपिका पादुकोण ने फिल्म में शाहरुख के किरदार की मां का रोल निभाया था, जबकि रिद्धि एक संरक्षक जैसी भूमिका में नजर आई थीं. बावजूद इसके, दर्शकों के बीच उन्हें ‘मदर फिगर’ के तौर पर देखा गया. रिद्धि ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे खास अनुभव शाहरुख खान को करीब से काम करते देखना था. हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि अब वह किंग खान के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं ताकि उस ‘मेमोरी को मिटा सकें’.

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे इस जिंदगी में शाहरुख के साथ एक और प्रोजेक्ट करना होगा, ताकि मुझे पाप से मुक्ति मिल सके.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो रिद्धि डोगरा हाल ही में रियलिटी शो द 50 में नजर आई थीं. आपको बता दें कि फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *