Protool

फिल्म देखने के बाद खूब हंसीं आयुष्मान खुराना की मां, अभिनेता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

एक्टेर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मुदस्सर अजीज द्वारा डायरेक्टर एक बेहतरीन् कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में रोमांस, गलतफहमियों और हंसी-मजाक का एक अनोखा मिश्रण दिखाया गया है.

शुक्रवार को एक्टर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उनकी मां को यह फिल्म काफी पसंद आई है और फिल्म देखने के बाद काफी सालों बाद खुलकर हंसी हैं.

ये भी पढ़ें: मेरा काम बोलेगा, लफ्ज नहीं…’, गोविंदा ने नेगेटिव कैंपेन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

 

क्यों आयुष्मान की ‘मां’ ने फिल्म की तारीफ?

आयुष्मान ने मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मां ने आशीर्वाद दे दिया. कहती हैं कि तेरी फिल्म बहुत अच्छी है. कह रही थीं अगर पापा होते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता. फिल्म देखने के बाद वो बहुत समय बाद दिल खोलकर हंसी. ‘पति पत्नी और वो दो.’

फैंस और सितारों ने दिया अच्छा रिएक्शन!

आयुष्मान की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है. उनके फैंस समेत करीबी दोस्त और परिवारवालों ने कमेंट सेक्शन पर जमकर फीडबैक दी. एक्टर रवि दुबे, नकुल मेहता, नील नितिन मुकेश, एक्ट्रेस शरवरी वाघ, भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने खुद कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ फीडबैक दी.

ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे एक शानदार फैमिली एंटरटेनर के रूप में अच्छी फीडबैक मिल रही है. फिल्म में आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलती है.

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

अजीज मुदस्सर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी मुख्य किरदार में हैं. ये फिल्म प्रयागराज शहर की कहानी पर बनी है, जिसमें रोमांस और गलतफहमियों के साथ भरपूर कॉमेडी दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को जबरदस्त एंटरटेनमेंट, थिएटर से ओटीटी तक रिलीज हुई ये 10 धांसू फिल्में-सीरीज

 

फिल्म ‘पति पत्नि और वो दो’ का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है. ये 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है. पहली फिल्म में कानपुर के इंजीनियर चिंटू त्यागी की मजेदार कहानी दिखाई गई थी.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *