Protool

शाहिद कपूर की दिखी सादगी, सुन-बोल नहीं पाने वाले फैंस संग इशारों में की दिल छू लेने वाली बातचीत, वीडियो वायरल

Last Updated:

बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर ने फैंस ही नहीं हर किसी का दिल जीत लिया है. एक्टर की सादगी देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, दरअसल सोशल मीडिया पर शाहिद का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने सुन और बोल नहीं पाने वाले फैंस से बातें करते दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने अपने सभी चाहने वालों से इशारों में काफी देर बात की और वक्त बिताया. अब उनकी सिंपलिसिटी देखकर हर कोई शाहिद की तारीफ कर रहा. चलिए दिखाते हैं वीडियो, जो आपका भी दिल जीत लेगा.

डेफ-डंब फैंस से इशारों में बात कर शाहिद कपूर ने दिखाई सादगी,वायरल हुआ वीडियोZoom

शाहिद कपूर ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी सादगी की वजह से लोगों का दिल जीतते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर शाहिद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बिजी वक्त से टाइम निकालकर डेफ और डंब फैंस से बेहद प्यार से मिलते दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये रही कि शाहिद ने सिर्फ फोटो क्लिक करवाकर ही मुलाकात खत्म नहीं की, बल्कि उन्होंने अपने फैंस के साथ काफी समय बिताया और इशारों में उनसे बातचीत भी की. यही वजह है कि अब हर तरफ लोग उनके इस नेचर और बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो में शाहिद के साथ तीन-चार खास फैंस दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी. सभी फैंस शाहिद से मिलकर काफी खुश नजर आए. वहीं शाहिद भी बड़े ध्यान से उनकी बात समझते और जवाब देते दिखाई दिए. बिना शब्दों के हुई यह बातचीत लोगों को काफी इमोशनल कर रही है.

फैंस के साथ बिताया खास समय
अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स भीड़ में जल्दी-जल्दी फैंस से मिलकर निकल जाते हैं या फिर उन्हें इग्नोर करके चले जाते हैं.लेकिन शाहिद कपूर ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने अपने हर फैन को पूरा समय दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहिद अपने फैंस की बातों को समझने की कोशिश कर रहे हैं और इशारों में ही उनसे बातें कर रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और फैंस के लिए अपनापन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

लुक की बात करें तो उन्होंने रॉयल ब्लू कलर का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे हैं. यह वीडियो किसी कॉफी शॉप के बाहर का है,जहां वह कॉफी लेने पहुंचे थे. जैसे ही एक्टर कॉफी लेकर बाहर आने लगे तभी उनके फैंस वहां पर इकठ्ठे हो गए. इस दौरान उन्होंने अपने बिजी वक्त से टाइम निकाल कर अपने फैंस संग खास समय बिताया.उनकी इस वीडियो को देख एक्टर के फैन ही नहीं बल्की हर कोई उनकी सराहना कर रहा है.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *