Protool

Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार 15 मई को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों को रिलीज किया गया. वहीं, ‘भूत बंगला’ और ‘राजा शिवाजी’ पहले से ही बवाल काट रही हैं. इनकी आंधी के बीच पिछले हफ्ते ‘दादी की शादी’ और, जो रेंगने पर मजबूर हो गई. अब तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. इसमें ‘आखिरी सवाल’, ‘करुप्पू’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ आईं. ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने शुक्रवार को बाजी माीर है. 

‘पति पत्नी और वो दो’ ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
– ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है.
– फिल्म का ओपनिंग डे पर इंडिया नेट कलेक्शन 3.85 करोड़ हो चुका है. 
– फिल्म ने ओवरसीज में 1 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5.62 करोड़ हो चुका है.

‘भूत बंगला’ की 29वें दिन की कमाई
– भूत बंगला की 29वें दिन भी कमाई जारी है.
– फिल्म ने 29वें दिन 0.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 165.05 करोड़ हो चुका है.

‘राजा शिवाजी’ का 15वें दिन का कलेक्शन
– वहीं, ‘राजा शिवाजी’ भी 15वें दिन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है.
– फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 1.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 78.40 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें: 4 जून को ओटीटी पर आ रही है ‘धुरंधर 2’, JioHotstar ने कंफर्म कर दी रिलीज डेट

दूसरे दिन भी शानदार कमाई कर रही ‘अतिरडी’
– साउथ फिल्म ‘अतिरडी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है.
– फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 4.25 करोड़ हो चुकी है. 
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 10.32 करोड़ हो चुका है.

‘करुप्पू’ का पहले दिन बजा डंका

फिल्म ‘करुप्पू’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म एक दिन देरी रिलीज हुई और इसके बाद ही इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. 
– फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसमें तमिल में फिल्म ज्यादा कमाई कर रही है. इसका 11.75 करोड़ और तेलुगु में 2.45 करोड़ कलेक्शन हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘तुम पर गर्व है…’, कान्स को लेकर ट्रोल हो रही आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, टीवी एक्टर्स ने भी किया सपोर्ट

‘धुरंधर 2’ का 58वें दिन का कलेक्शन
– ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 58वें दिन भी कमाई कर रही है.
– बॉली मूवी रिव्यूज के अनुसार, फिल्म 8वें गुरुवार को 0.25 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *