Last Updated:
सरोज खान बॉलीवुड की सबसे नामचीन और अक्खड़ कोरियोग्राफर में से एक थीं. उन्होंने श्रीदेवी, रेखा, माधुरी, करीना समेत लगभग हर नामी एक्ट्रेस को अपने इशारों पर नचाया था. लेकिन कई एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से हिचकिचाती थीं. उनमें से ही एक सोनाली बेंद्रे थीं. अभिनय की महारथी सोनाली का डांस में हाथ तंग था.

नई दिल्ली. सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक थीं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी थीं. सोनाली की मुस्कान और अदाओं पर लोग दिल हार बैठते थे. अपनी फिल्मों से पर्दे पर धाक जमाने वाली सोनाली बेंद्रे डांस में जरा कच्ची थीं, जिन फिल्मों में एक्ट्रेस पर डांस फिल्माया जाता था उन्हें साइन करने से पहले वो कांप उठती थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने उन्हें भीतर तक हिला दिया था. एक्ट्रेस ने वैराइटी के साथ बात करते हुए कि उन्हें करियर की शुरुआत में डांस नहीं आता था. अपनी एक फिल्म से जुड़ा उन्होंने किस्सा भी शेयर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

सोनाली ने स्वीकार किया कि उन्हें कभी भी डांसिंग में आत्मविश्वास महसूस नहीं हुआ. हर बार जब किसी फिल्म में डांस सीक्वेंस शूट होना होता, तो वह तनाव में आ जातीं. उन्होंने बताया कि कई बार शूटिंग से पहले उन्हें डरावने सपने तक आते थे. उनके लिए कैमरे के सामने अभिनय करना आसान था, लेकिन डांस करना एक बड़ी चुनौती जैसा लगता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनाली बेंद्रे ने अपनी फिल्म ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि इस फिल्म में उन्हें डांस करना था. वो कहती हैं कि जब उन्होंने फिल्म पढ़ी तो उन्हें स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी, लेकिन वो डर रही थीं क्योंकि उन्हें डांस करना था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

इस घटना को याद करते हुए सोनाली ने कहा, ‘जब मैंने ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ की, मुझे पता था कि मुझे डांसिंग नहीं आती. तो जब मैंने कहानी और स्क्रिप्ट सुनी, तो मैंने प्रवीन निश्छल से कहा, ‘ठीक है, मैं सच में करना चाहती हूं, लेकिन मुझे डांस करना नहीं आता, तो हम क्या करेंगे?’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

अपनी फिल्म के लिए मेकर्स बेस्ट कोरियोग्राफर को लेकर आए. उन्होंने सरोज खान को कोरियोग्राफी की कमान सौंपी लेकिन उनके साथ काम करना सोनाली के लिए आसान नहीं है. सरोज खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि दिवंगत दिग्गज कोरियोग्रफर ने उन्हें डांस सिखाने से मना कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

उन्होंने आगे बताया कि सरोज खान ने कहा कि ये कौन है. इस हीरोइन को डांस तक नहीं आता है. सरोज खान ने उन्हें सिखाने से साफ इनकार कर दिया था. सोनाली ने बताया, ‘वो मेरा पहला मौका था और सरोज जी ने कहा, ‘हीरोइन को तो नाचना भी नहीं आता,’ और वह सत्या हॉल से गुस्से में बाहर चली गईं, कहती हुईं, ‘ये कौन है? मैं इसे नहीं सिखा सकती.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

इससे सोनाली का आत्मविश्वास हिल गया, लेकिन उस वक्त सरोज खान के असिस्टेंट अहमद खान ने सोनाली की मदद की जिम्मेदारी उठाई. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अहमद खान मुझे सुबह-सुबह सेट पर जाने से पहले पिक कर लेते थे. हम दोनों साथ में रिहर्सल करते थे. वह मुझे चॉकलेट्स देकर मनाते और मुझसे काम करवा लेते. फिर मैं सेट पर जाती और इसी तरह मैंने ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ के लिए शूटिंग के दौरान डांस सीखना शुरू किया’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और जल्द ही स्टारडस्ट टैलेंट सर्च के जरिए फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचीं. एक्ट्रेस ने गोविंदा के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘आग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamsonalibendre )

