Last Updated:
भारतीय सिनेमा में जब भी शालीनता, खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय की बात होती है, तो सबसे पहले जिन नामों का जिक्र होता है, उनमें रेखा का नाम सबसे पहले आता है. रेखा न सिर्फ अपने शानदार अभिनय, दिलकश अदाओं और ग्रेसफुल डांस के लिए जानी जाती हैं. अपनी अदाकारी के अलावा रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा खबरों में रही हैं. चाहे अमिताभ बच्चन के साथ उनका कथित रिलेशनशिप हो या फिर उनके पति मुकेश अग्रवाल की मौत. हर बार रेखा सुर्खियों में रही हैं.

नई दिल्ली. 71 साल की उम्र में भी रेखा खूबसूरती और अदाओं में यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. रेखा जहां भी मौजूद होती हैं वहां हर किसी का ध्यान बस उन्हीं पर होता है. रेखा की जिंदगी कभी एक खुली किताब रही है तो कभी एक रहस्यमयी कहानी जिसे आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है.

रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के साथ सालों से जुड़ता रहा है. बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास और अटकलें लगाई जाती हैं. रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी एक साल भी नहीं चल पाई थी. एक साल के अंदर ही रेखा और मुकेश के रिश्ते में दरार आने लगी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मुकेश अग्रवाल अपनी शादी में आई दरार की वजह से परेशान थे और मानसिक तौर पर टूटने की वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. मुकेश अग्रवाल के निधन के बाद रेखा हर किसी के निशाने पर आ गई थीं. बॉलीवुड के गलियारों से लेकर पेज 3 तक हर जगह रेखा को मुकेश अग्रवाल की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था. कुछ लोगों ने अदाकारा से किनारा करते हुए उन्हें जुड़ैल और डायन तक कह डाला था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पति की मौत के बाद रेखा काफी मुश्किल वक्त से गुजरी थीं. उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उथल-पुथल मच गई थी. रेखा को फिल्मों में काम मिलना भी कम हो गया था. 1990 में पति मुकेश अग्रवाल के निधन बाद भी रेखा ने सिंदूर लगाना नहीं छोड़ा. वो आजतक सिंदूर लगाती हैं.

ऐसे में कई बार ये सवाल उठता है कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं. एक्ट्रेस से कई बार ये सवाल भी पूछा जा चुका है. जून 1982 में रेखा को उमराव जान में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने एक्ट्रेस से पूछा था, ‘आपकी मांग में सिंदूर क्यों है?’

रेखा ने बड़ी ही संजीदगी से इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वो जिस शहर से आती हैं वहां सिंदूर फैशन के तौर पर भी लगाया जाता है. मांग में सिंदूर और कांजीवरम साड़ी आज रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. अवॉर्ड फंक्शन हो या किसी की शादी-रिसेप्शन रेखा हमेशा बालों में गजरा, मांग में सिंदूर और कांजीवरम साड़ी में शिरकत करने पहुंचती हैं.

साल 2008 में पति की मौत के बाद सिंदूर लगाने पर आलोचनाओं का सामना करने के बारे में रेखा ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि वो लोगों की आलोचनाओं के बारे में चिंता नहीं करती हैं. उन्हें किसी की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्हें सिंदूर लगाना पसंद है और उन्हें लगता है कि सिंदूर उनके ऊपर अच्छा लगता है.

मार्च 2025 में, फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने अमिताभ बच्चन संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस के दिल में आज भी बिग बी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. वो उनसे एक अलग तरह का लगाव महसूस करती हैं. रेखा खुद भी कई बार पब्लिक इवेंट में बिग बी को पसंद करने का हिंट दे चुकी हैं.

