Last Updated:
सूर्या और त्रिशा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मेकर्स ने देरी के लिए दर्शकों से माफी मांगी, वहीं सूर्या ने फैंस का समर्थन के लिए धन्यवाद किया. फिल्म की रिलीज पहले 14 मई को तय थी, लेकिन आखिरी वक्त की कुछ दिक्कतों के चलते इसमें देरी हुई और अब यह एक दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मेकर्स ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है.

सूर्या और तृषा कृष्णन की मच अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज डेट को लेकर काफी कन्फ्युजन हुआ. सूर्या-तृषा से लेकर फिल्ममेकर्स तक इसकी रिलीज डेट 14 मई बता रहे थे. ऑनलाइट टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर भी 14 मई के लिए टिकट बुक हुए. यहां तक तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलापति विजय ने भी मॉर्निंग को परमिशन दे दी. लेकिन फिल्म 14 मई को रिलीज नहीं हो पाई. पहले कहा गया की मॉर्निंग शो कैंसिल हुए है. बाद में फैंस को हताशा ही हाथ लगी. फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अब आज सुबह-सुबह सूर्या और मेकर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘करुप्पु’ की रिलीज का ऐलान किया है. ‘करुप्पु’ आज यानी 15 मई से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इससे उन फैंस को राहत और खुशी मिली है, जो लगातार अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘करुप्पु’ के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर देरी के लिए दर्शकों से माफी मांगी. इस नोट में टीम के साथ खड़े रहने के लिए फैंस का आभार भी जताया गया. वहीं, सूर्या ने भी फैंस का धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने एक्स पर एक बयान शेयर किया और देरी के लिए दर्शकों से माफी मांगी. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बयान में लिखा था, “कुछ सफर सिर्फ वक्त ही नहीं, दिल की परीक्षा भी लेते हैं. हर उस शख्स को, जिसने ‘करुप्पु’ का इंतजार किया, फिल्म के बारे में पूछा, और खामोशी व देरी के बावजूद हम पर भरोसा बनाए रखा- हम आपसे माफी मांगते हैं और सबसे ज्यादा, दिल से आभार जताते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मेकर्स ने लिखा, “हमें पता है ये इंतजार दर्दनाक था. हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने इस फिल्म से बहुत प्यार और उम्मीदें जोड़ी थीं. हर देरी हमारे लिए भी भारी थी. लेकिन हर मुश्किल के बीच, आपका समर्थन, आपके संदेश, आपका विश्वास और आपका प्यार ही इस सपने को जिंदा रखे रहा. आज, पूरे दिल और कृतज्ञता के आंसुओं के साथ, हम आखिरकार कहते हैं: ‘करुप्पु’ अब वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मेकर्स ने आगे फिल्म को प्यार, मेहनत, जागी रातों, संघर्ष और जज्बातों से बनी एक मेहनत का फल बताया और कहा कि अब यह प्रोजेक्ट जितना टीम का है, उतना ही दर्शकों का भी है. बयान में लिखा, “इंतजार करने के लिए धन्यवाद. विश्वास करने के लिए धन्यवाद. मिलते हैं सिनेमाघरों में!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

सूर्या ने भी फिल्म के नए पोस्टर शेयर किए और फैंस का धैर्य व समर्थन के लिए आभार जताया. उन्होंने लिखा, “डियर ऑल… हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद! हैशटैग करुप्पु हैशटैग वीरभद्रुडु आज से.” तृषा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सूर्या की इस पोस्ट को शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

फिल्म की रिलीज को लेकर आई अड़चनों, कैंसिल्ड स्क्रीनिंग्स और फाइनेंशियल दिक्कतों की खबरों के बाद यह घोषणा आई है, जिससे फैंस और इंडस्ट्री दोनों में चिंता थी. मेकर्स की ताजा पुष्टि के साथ, सोशल मीडिया पर ‘करुप्पु’ को लेकर उत्साह फिर से बढ़ गया है और अब दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए बेताब हैं. ‘करुप्पु’ 14 मई की स्क्रीनिंग्स फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते रद्द कर दी गई थीं. टीम ने समस्या सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बताया गया कि फिल्म को मुंबई, पुणे और वाराणसी में क्यूब द्वारा प्रोड्यूसर की मंजूरी के बिना दिखाया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मेकर्स की लीगल टीम ने फिल्म को थिएटर में रिलीज से पहले ही ‘जन नायकन’ की तरह पायरेसी से बचाने के लिए पब्लिक नोटिस जारी किया. ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लीगल नोटिस शेयर किया और फैंस को ‘करुप्पु’ के लीक क्लिप्स शेयर या सर्कुलेट न करने की चेतावनी दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

