Protool

‘धुरंधर’ को जवाब देने आई थी ‘मेरा ल्यारी’ एक ही दिन में फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट, थिएटर तक से हटानी पड़ी

पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को लेकर बहुत बज था. दाव किया गया था कि ये फिल्म पाकिस्तान की तरफ से ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को जवाब था. हालांकि, ‘मेरा ल्यारी’ को रिलीज के साथ ही बहुत बुरा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ऑडियंस फिल्म में इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है. फिल्म को इतना खराब रिस्पॉन्स मिला कि कुछ थिएटर्स ने  पहले ही दिन फिल्म को हटा दिया.

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट को कान्स रेड कार्पेट अपीरियंस के लिए किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने किया करारा जवाब

फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ के बिके 22 टिकट

एशिया नेट न्यूज के मुताबिक, ‘मेरा ल्यारी’ 8 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को इतना खराब रिस्पॉन्स मिला कि फिल्म के पहले दिन सिर्फ 22 टिकट बिके. इसी वजह से ओपनिंग डे पर ही फिल्म के थिएटर से हटाना पड़ा.  इसी के साथ फिल्म ट्रोलिंग का भी शिकार हो गई.

फिल्म की कहानी ल्यारी की लड़की पर बेस्ड थी, जो वहां की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ लड़ती है. लेकिन फिल्म ऑडियंस के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई.

‘धुरंधर’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज 

फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये दो पार्ट में रिलीज हुई. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए. 

ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने कन्फर्म किया सेपरेशन, कहा- मेरे और सूरज के बारे में गलत बातें न लिखें

फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ था. दूसरा पार्ट अभी तक थिएटर में लगा है और धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने 1800 से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह इंडियन स्पाई के रोल में नजर आए. उनके कैरेक्टर का नाम हमजा है. वहीं सारा अर्जुन उनकी पत्नी के रोल में नजर आईं. फिल्म में राकेश बेदी के रोल ने भी सभी को सरप्राइज किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *