Protool

Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा में इतिहास रचने वाले हैं रितेश देशमुख, ‘सैराट’ तो पछाड़ने से बस इतना दूर

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने 13 दिनों में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म जल्द ही मराठी सिनेमा में इतिहास रचने वाली है. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन और रिकॉर्ड के बारे में.

टॉप 10 ग्रॉसर मराठी ऑफ ऑल टाइम 
कोई मोई के मुताबिक, ‘सैराट’ हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म है. फिल्म ने 90 करोड़ कमाए थे. वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने 13 दिन में 83.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ‘सैराट’ से 6.71 करोड़ ही पीछे है. 

जिस हिसाब से ‘राजा शिवाजी’ को रिस्पॉन्स मिल रहा है फिल्म के जल्द ही ‘सैराट’ का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीदें हैं. अगर फिल्म ऐसा करती है तो जल्द ही मराठी इंडस्ट्री की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ को जवाब देने आई थी ‘मेरा ल्यारी’ एक ही दिन में फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट, थिएटर तक से हटानी पड़ी

टॉप 10 में तीसरे नंबर पर ‘बाईपण भारी देवा’ है. फिल्म ने 76.28 करोड़ कमाए थे. चौथे नंबर पर ‘वेड’ है. वेड ने 61.2 करोड़ कमाए. पांचवें नबंर पर ‘नटसम्राट’ है 42 करोड़ की कमाई के साथ. छठे नंबर पर ‘पवनखिंद’ 37.72 करोड़ की कमाई के साथ है.

सातवें नंबर पर ‘लाई भारी’ (37 करोड़), आठवें पर Katyar Kaljat Ghusali (35 करोड़), नौवें पर ‘ठाकरे’ (31.6 करोड़) और दसवें पर ‘टाइमपास’ (30 करोड़) है.

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस
फिल्म ने पहले हफ्ते में 57.7 करोड़ कमाए. आठवें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें दिन तो फिल्म ने सप्राइज किया और 6.3 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ कमाए. 11वें दिन फिल्म ने 2.8 और 12वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 13वें दिन 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट को कान्स रेड कार्पेट अपीरियंस के लिए किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने किया करारा जवाब

फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रितेश लीड रोल में हैं. वो छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं. फिल्म में जेनेलिया उनकी पत्नी के रोल में हैं. वहीं अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे स्टार्स इस फिल्म में नजर आए, फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *