Protool

‘मुसीबत आए या खुशियां, तुम्हारा सारकाज्म पसंद है’, पति सूरज से तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय का भावुक पोस्ट

Last Updated:

मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी ने सूरज के साथ वाली तस्वीरें भी अपने इंस्टा अकाउंट से डिलीट कर दी है. अलग होने की खबरों के बीच मौनी ने पहला पोस्ट किया है.

mouni Roy Divorce

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दूरी आ गई है. सोशल मीडिया पर मौनी के तलाक की चर्चा चल रही है. दोनों के तलाक की चर्चाओं ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है. इसी बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने सुख-दुखी की साथी के नाम मैसेज लिखा है.

Mony Roy post

मौनी रॉय की इस दोस्त का नाम रुपाली कादयान है. आज रुपाली का बर्थडे है. तलाक के अफवाहों के बीच मौनी ने बुधवार सुबह अपनी दोस्त रूपाली को बधाई देते हुए, उनके साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों के बीच काफी करीबी देखने को मिली रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imouniroy)

Mony Roy post

मौनी रॉय और रुपाली कादयान के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग भी इन तस्वीरों में देखी जा सकती है. इन तस्वीरों में मौनी और रूपाली मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है. इन तस्वीरों के साथ मौनी ने अपनी दोस्त के लिए बेहद प्यार भरा कैप्शन भी लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imouniroy)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mony Roy post

मौनी रॉय ने लिखा, “मेरी बहन, चाहे कुछ भी हो जाए—मुसीबत आए या खुशियां. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी सब कुछ. मुझे तुम्हारा मज़ाकिया अंदाज़, तुम्हारी सारकाज्म, तुम्हारी अंदर-बाहर की खूबसूरती—और वो सब कुछ पसंद है, जो तुम्हें ‘तुम’ बनाता है!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imouniroy)

Mony Roy post

मौनी रॉय ने आगे लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं! कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, और यह बात तुम पहले से ही जानती हो. वैसे, तुम एक चुड़ैल तो हो ही!” उन्होंने अपने कैप्शन में एक इमोजी भी शामिल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imouniroy)

Mony Roy post

दरअसल, इससे एक दिन पहले मौनी और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें सामने आई थीं. सोशल मीडिया पर लोगों ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं. (इंस्टाग्राम)

mouni Roy Divorce

हालांकि, अभी तक मौनी या सूरज की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इन खबरों के बीच सूरज नांबियार ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया. (फाइल फोटो)

mouni Roy Divorce

बता दें कि मौनी और सूरज ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी. उनकी शादी मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं के अनुसार हुई थी. शादी की तस्वीरें और वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था. (फाइल फोटो)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *