Last Updated:
ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे एक वक्त में हिट जोड़ी कहलाते थे. साल 1985 में दोनों की एक फिल्म ने इतिहास रच दिया था. लेकिन इसी जोड़ी ने साल 1981 में मेकर्स का बहुत नुकसान कराया था. फिल्म फ्लॉप साबित हुई तो ऋषि कपूर ने डायरेक्टर का फोन तक उठाना बंद कर दिया था.

नई दिल्ली. पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत से ही ऋषि कपूर के साथ काम किया है.साल 1981 में एक फिल्म तो उन्हें ऋषि कपूर की वजह से ही मिली थी. इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा पद्मिनी ने हाल ही में शेयर किया है.

हिंदी सिनेमा के कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं, वह आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. ऐसा ही एक गाना है, साल 1981 में आई फिल्म ‘जमाने को दिखाना है’ का है, जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं.

पद्मिनी कोल्हापुरे जल्द ही इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी. इस दौरान उन्होंने अपने मशहूर गाने ‘पूछो ना यार क्या हुआ’ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि ये पहली बार था कि वह ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ रोमांटिक गाना शूट कर रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि वह काफी घबराई हुई थीं कि कहीं कोई गलती न हो जाए. लेकिन ऋषि कपूर ने उन्हें बहुत खास फील कराया और उन्हें बहुत सपोर्ट किया. उन्हें कहीं ये फील नहीं होने दिया कि नई एक्ट्रेस हैं.

ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की ‘जमाने को दिखाना है’ साल 1981 में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को लेकर उन्हें बहुत उम्मीदें थीं.

वहीं IMdb के मुताबिक इस फिल्म के फ्लॉप होने का ऋषि कपूर को इतना सदमा लगा था. उन्होंने नासिर हुसैन का फोन तक उठाना बंद कर दिया था. वह फिल्म की कहानी को लेकर बहुत निराश थे कि फिल्म के गाने बहुत हिट थे. लेकिन कहानी अच्छी नहीं थी.

फिल्म का एक गाना पूछो ना यार क्या हुआ, तो बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था. कहा तो ये भी जाता है कि ऋषि कपूर ने ही नासिर को फिल्म में पद्मिनी को कास्ट करने के लिए कहा था,तब जाकर उन्हें ये फिल्म मिली थी.

बता दें कि इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर और पद्मिनी की जोड़ी इतनी बड़ी हिट जोड़ी कहलाने लगी थी कि दोनों ने साल 1982 में आई प्रेम रोग से इतिहास रच दिया था. फिल्म के गाने ही नहीं, फिल्म की कहानी ने भी इतिहास रच दिया था.

