Protool

एक्टर संग प्राइवेट फोटोज हुईं लीक, शादीशुदा स्टार के प्यार में फिसला दिल, लेडी सुपरस्टार की विवादित लव स्टोरी

Last Updated:

एक्ट्रेस की लव लाइफ किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही है. करियर की शुरुआत में फोटो लीक की वजह से सिम्बु के साथ रिश्ता विवादों में रहा. फिर शादीशुदा स्टार के साथ एक्ट्रेस के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने उनके नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, मगर रिश्ता टिक नहीं पाया. जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव उन्हें अपनी जिंदगी सच्चा हमसफर मिला. अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं.

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा से आई कई हीरोइनों ने बॉलीवुड में राज किया. मगर सुपरस्टार का दर्जा चुनिंदा हीरोइनों को मिला है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उन्हें साउथ में लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. उनकी जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. फिल्मों में उनकी कामयाबी जितनी शानदार है, उनकी पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव ने भी उतनी ही सुर्खियां बटोरी हैं. शुरुआती दौर से लेकर आज की एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी तक, उन्होंने काफी लंबा और मुश्किल सफर तय किया है. (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

करियर के शुरुआती दिनों में हीरोइन का नाम एक्टर सिलम्बरसन यानी सिम्बु के साथ काफी चर्चा में रहा था. उस वक्त दोनों की कुछ प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थीं, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था. यह विवाद इतना बड़ा था कि काफी समय तक लोग सिर्फ इसी के बारे में बातें कर रहे थे.

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

सिम्बु से ब्रेकअप के बाद नयनतारा की लाइफ में मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभु देवा की एंट्री हुई. यह रिश्ता उनके जीवन का सबसे विवादित हिस्सा माना जाता है. वजह यह थी कि प्रभु देवा उस वक्त पहले से ही शादीशुदा थे, जिस कारण नयनतारा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

नयनतारा और प्रभु देवा के प्यार के चर्चे इतने बढ़ गए थे कि एक्ट्रेस ने उनके नाम का टैटू तक अपने हाथ पर गुदवा लिया था. खबरों की मानें तो दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. काफी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार ये दोनों भी एक-दूसरे से अलग हो गए.

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

लगातार मीडिया की सुर्खियों और पर्सनल लाइफ के तनाव के बाद नयनतारा की जिंदगी में एक नया मोड़ आया. उनकी मुलाकात डायरेक्टर विग्नेश शिवन से फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सेट पर हुई. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

विग्नेश के साथ आने के बाद नयनतारा की लाइफ में एक स्थिरता आई. विग्नेश न सिर्फ उनके पार्टनर बने, बल्कि हर मुश्किल वक्त में उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहे. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते यह जोड़ा तमिल सिनेमा का सबसे फेवरेट कपल बन गया.

Nayanthara, Nayanthara affairs, lady superstar, Nayanthara prabhu deva, Vignesh Shivan, Vignesh Shivan Nayanthara, नयनतारा, लेडी सुपरस्टार, लेडी सुपरस्टार नयनतारा

सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नयनतारा और विग्नेश ने साल 2022 में चेन्नई में बड़े धूमधाम से शादी की. इस शादी में रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी. यह नयनतारा के लिए एक नई और सुकून भरी शुरुआत थी.

Nayanthara Networth

आज नयनतारा और विग्नेश दो जुड़वा बेटों के माता-पिता हैं और अपनी फैमिली लाइफ का आनंद ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. फैंस का कहना है कि तमाम विवादों और मुश्किलों के बाद आखिरकार नयनतारा को अपनी सच्ची खुशी मिल ही गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *