Protool

‘आईना दिखाना चाहते हैं, कोई 1 रात में बूढ़ा नहीं होता’, 54 साल की तब्बू ने बढ़ती उम्र और काम पर दी प्रतिक्रिया

Last Updated:

तब्बू ने खुलकर उम्र बढ़ने और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव के बारे में बात की. तब्बू हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव के साथ नजर आई थीं. तब्बू 54 साल की हो चुकी हैं. इस उम्र में भी कई यंग एक्ट्रेस को खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से मात देती हैं.

Tabu age

‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से यह बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. नए फिल्में रिलीज होने के बावजूद ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच तब्बू ने उम्र बढ़ने, फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव और बातचीत में रटे-रटाए या ‘सेफ’ जवाब देने से इनकार करने के बारे में खुलकर बात की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

हर्पर्स बाजार इंडिया से बातचीत के दौरान तब्बू ने बताया कि सिनेमा में महिलाओं को लगातार जांच-परख का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं की उम्र को खुद महिलाओं से ज्यादा महत्व देता है, जिससे इंडस्ट्री में मौजूद पुराने भेदभाव साफ नजर आते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

तब्बू ने कहा, “लोग आपकी उम्र को लेकर आपसे ज्यादा चिंतित रहते हैं. वे आपको आईना दिखाना चाहते हैं, जैसे आपके घर में आईना ही नहीं है.” उन्होंने आगे बताया कि उम्र बढ़ना कोई अचानक होने वाली चीज नहीं है, जैसा कि अक्सर समझा जाता है, बल्कि यह एक धीमी प्रक्रिया है जो हर दिन चलती रहती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tabu age

तब्बू ने कहा कि लोग एक रात में बूढ़े नहीं हो जाते. उन्होंने कहा, “जो इंसान यह सवाल पूछ रहा है, वह भी एक रात में बूढ़ा नहीं हुआ. हम इसे हर दिन महसूस करते हैं. ऐसा नहीं है कि कोई 20 साल की उम्र में सोया और अगली सुबह 45 का हो गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

तब्बू ने यह भी बताया कि उन्हें अक्सर सलाह दी जाती थी कि फिल्म के ऑफर रिजेक्ट करते वक्त पूरी तरह से ईमानदार न रहें. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर्स से उम्मीद की जाती है कि वे स्क्रिप्ट पर सीधा जवाब न दें और प्रोजेक्ट ठुकराने के लिए शेड्यूल या ‘डेट्स की समस्या’ का बहाना बनाएं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

तब्बू ने कहा, “आपको फिल्म न करने की असली वजह नहीं बतानी चाहिए. डेट्स का बहाना बनाओ और निकल जाओ. मुझे यह समझ नहीं आया. अगर मुझे स्क्रिप्ट पसंद नहीं है, तो नहीं है. और मैंने यही कहा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

तब्बू बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेज में एक हैं. 90 के दशक से बॉलीवुड पर राज करते हुए कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इस उम्र में भी फिल्म में लीड और सपोर्टिंग रोल निभा रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Tabu age

बात करें वर्कफ्रंट की, तो तब्बू जल्द ही नागार्जुन अक्किनेनी के साथ ‘किंग100’ में नजर आएंगी. यह उनकी 100वीं फिल्म होगी. तब्बू ने हाल में फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर खुशी जताई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tabutiful)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *