Protool

Diljit Dosanjh News| punjab politics| सिंगर दिलजीत दोसांझ का खुल गया बड़ा राज, क्यों राजनीति में आने से किया मना? इच्छा नहीं मजबूरी वजह

Diljit Dosanjh News: मैं हूं पंजाब गाने वाले मशहूर सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बड़े राज का खुलासा हुआ है.हाल ही में उन्होंने खुद को राजनीति से दूर रखने की बात कही. जब उनसे पंजाब में चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो दोसांझ ने कहा कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते हैं. उन्होंने राजनीति से दूरी क्यों बनाई है, अब यह राज खुल गया है.

पंजाब ही नहीं भारतीय लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके सिंगर-एक्टर दोसांझ को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वे पंजाब की राजनीति में कदम रख सकते हैं. हाल ही में दोसांझ को राजनीति में आने का प्रस्ताव भी दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था.

उनके राजनीति में न आने की वजह अब सामने आ चुकी है. दरअसल दिलजीत दोसांझ भारतीय नागरिक ही नहीं हैं. दोसांझ अमेरिकी नागरिक हैं, ऐसे में वे विदेशी नागरिक होने के नाते भारत के संविधान के अनुसार यहां विधानसभा या कार्यपालिका का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोसांझ ने 2022 में ही अमेरिकी नागरिकता ले ली है. वह अब भारतीय नागरिक नहीं हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत दोसांझ सितंबर 2021 से अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं. उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था. उससे पहले उनका पासपोर्ट जाम्बिया में बनाया गया था. 2022 में अमेरिकी नागरिकता मिलने के बाद वे अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक अच्छे इलाके में 5 बेडरूम वाले बड़े बंगले में रह रहे थे. यह बंगला करीब 3107 वर्ग मीटर में फैला है.

दिलजीत की पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं. दिलजीत ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखा है, लेकिन अब यह खुलासा उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है. ‘मैं हूँ पंजाब’ गाते हुए वे पंजाब की मिट्टी, संस्कृति और लोगों से अपना गहरा लगाव जताते रहे हैं. उनके गाने, फिल्में और लाइव शो पंजाबी युवाओं को नई ऊर्जा देते हैं. ‘चमकीला’ जैसी फिल्म में उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया के सामने रखा और बॉर्डर टू में भी उनके अभिनय को सराहा गया था.

हालांकि अभिनेता से राजनेता बनने के लिए राजनीति में आने की बात जब उनसे की गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया. कई लोग सोच रहे थे कि दिलजीत पंजाब की राजनीति में नया चेहरा बन सकते हैं, लेकिन अब इस फैसले का एक और पहलू के सामने आने से उनके राजनीति में आने की सभी संभावनाएं भी खत्म हो गई हैं. दरअसल विदेशी नागरिकता होने के कारण भारतीय चुनाव लड़ना उनके लिए संभव नहीं है. भारतीय कानून के अनुसार, विदेशी नागरिक भारत की संसद या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकते.

गांव से निकलकर बने ग्लोबल स्टार
दिलजीत का जन्म 1984 में पंजाब के दोसांझ कालां गांव में हुआ था. छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने ग्लोबल स्टार बनने का सफर तय किया. उनके गाने विश्व स्तर पर लोकप्रिय हैं. वे अमेरिका, कनाडा और यूरोप में बड़े-बड़े शो करते हैं. उनकी सफलता पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणा है.

भले ही दोसांझ चुनाव न लड़ें लेकिन वे पंजाब की आवाज बने हुए हैं. चाहे वे जहां भी रहें, उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हुई हैं. उनका सफर दिखाता है कि प्रतिभा सीमाओं से परे होती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *