Protool

‘रोहित शेट्टी ने सारा को हिट बनाया, अब मेरी बारी है’, ओरी का एक्ट्रेस पर फिर तंज, कह दी ऐसी बात होने लगे चर्चे

Last Updated:

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन से पहले सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के कभी अच्छी दोस्त रहे ओरी के साथ उनकी खटपट किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में ओरी में सारा के एक्टिंग करियर को लेकर तंज कसा है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी.

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

नई दिल्ली. कभी बॉलीवुड पार्टियों में साथ नजर आने वाले दो चर्चित चेहरे यानी सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. दोस्ती टूटी, इंस्टाग्राम से दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो किया. हाल ही में ओरी ने ऐसी बात कह दी, जिसने एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर फिर नई बहस छेड़ दी है. एक मजाकिया अंदाज में दिया गया उनका बयान अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसके पीछे छिपे पुराने विवाद को जोड़कर देख रहे हैं. ओरी के बयान ने फिर से बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है.

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ में भाग ले रहे सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी ने एक बार फिर सारा अली खान पर निशाना साधा है. उनके इस ताजा बयान ने विवादों की आग में और घी डाल दिया है.’इंडिया फोरम’ को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया. फोटो साभार-@orry/Instagram

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

उन्होंने कहा, ‘मैंने शो (खतरों के खिलाड़ी) नहीं देखा है, लेकिन रोहित शेट्टी को जरूर जानता हूं और यह भी फैक्ट है कि उन्होंने सारा अली खान को इतनी बड़ी हिट दे दी, इसका मतलब है कि मैं उनके निर्देशन में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. अगर रोहित सारा के लिए ऐसा कर सकते हैं तो मेरे लिए भी जरूर कर सकते हैं.’ फोटो साभार-@orry/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

यह पहला मौका नहीं है जब ओरी ने सारा के करियर पर तंज कसा हो. इससे पहले भी वह एक इंटरव्यू में सारा की फिल्मों को ‘मीम्स की सीरीज’ करार दे चुके हैं. उन्होंने कहा था, ‘उनकी फिल्मों के जरिए दिया गया सबसे बड़ा काम मीम्स का सिलसिला है.’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सारा को उनके मजाक से बुरा लगा होगा. फोटो साभार-@orry/Instagram

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

2026 की शुरुआत में ओरी ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू देकर सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान से अपनी दोस्ती खत्म करने की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैंने सारा को काफी पहले अनफॉलो कर दिया था और मैंने इब्राहिम को सालों से फॉलो नहीं किया है. फोटो साभार-@orry/Instagram

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

इससे भी बड़ा खुलासा करते हुए ओरी ने दावा किया था कि सारा की मां अमृता सिंह ने उन्हें ‘ट्रॉमा’ पहुंचाया है. उन्होंने कहा, ‘सारा के साथ दोस्त होने का दिखावा करना उस ट्रॉमा को स्वीकार करने जैसा है जो उसकी मां ने मुझे दिया.’ फोटो साभार-@saraalikhan95/Instagram

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब ओरी ने एक इंटरव्यू में सारा के एक्टिंग करियर पर मजाक उड़ाया था.जो उनके परिवार को पसंद नहीं आई थी. मामला तब और बिगड़ गया जब अमृता सिंह ने हस्तक्षेप किया. इसके बाद ओरी ने सारा और इब्राहिम दोनों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और सार्वजनिक रूप से अपनी तीखे बयानबाजी शुरू कर दी. फोटो साभार-@saraalikhan95/Instagram

Orry again Dig At Actress Ahead Of Khatron Ke Khiladi 15 If Rohit Shetty Made Sara Ali Khan A Hit viral

अब जब ओरी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में रोहित शेट्टी के सामने अपने कौशल दिखाने वाले हैं तो उनका यह बयान और भी अहम हो जाता है. फैंस अब यह देखने को उत्सुक हैं कि सारा या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *