Last Updated:
इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें डेब्यू करते ही सफलता मिल जाती है. अक्सर सेलेब्स अपनी पहली फिल्म में बहुत नर्वस फील करते हैं. ऐसा ही कुछ जितेंद्र की हीरोइन के साथ हुआ था. ये एक्ट्रेस कभी रेखा के लिए मुसीबत बन गई थीं.

नई दिल्ली. वो बला की खूबसूरत हसीना, जिसने डेब्यू फिल्म में डायरेक्टर से खूब डांट खाई थीं. लेकिन बाद में हिट की ऐसी गारंटी बनी कि सीधा रेखा को टक्कर दे डाली. अपने करियर में ये एक्ट्रेस अमिताभ,राजेश खन्ना और विनोद खन्ना संग भी काम कर चुकी हैं.

हम बात कर रहे हैं, कभी इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय की.एक समय ऐसा था जब शूटिंग के दौरान वह इतनी नर्वस हो गई थीं कि सेट पर अपने डायलॉग तक भूल गई थीं. बाद में इन्हें ऐसा स्टारडम मिला कि उनकी तुलना रेखा जैसी बड़ी स्टार से होने लगी.

दरअसल, रीना ने साल 1972 में आई डायरेक्टर बी आर इशारा की फिल्म ‘नई दुनिया नए लोग’ मिली में काम किया था. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी, क्योंकि रीना बिल्कलु नई थीं, तो काफी घबराई हुई थीं.फिल्म की शूटिंग उस वक्त जंगल में ऐसी जगह हो रही थीं, जहां रेलवे ट्रैक था. निर्माता-निर्देशक ने रीना रॉय और सत्येन को समझाया कि एक टेक में ही सीन कंप्लीट करना है.क्योंकि पूरी टीम को यहां दोबारा लाने का बजट नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रीना रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांस का बहुत शौक था. वो घंटों शीशे के सामने खड़ी रहती थीं. खुद का चेहरा निहारती रहती थीं. रीना नाम उन्हें जाने माने निर्माता-निर्देशक बीआर इशारा ने दिया था. बीआर इशारा ने ही उन्हें फिल्म ‘जरूरत’ में कास्ट किया था. फिल्म हिट साबित हुई. रीना रॉय के इंटीमेट सीन्स भी फिल्म में रखे गए थे. रीना रॉय का करियर चल निकला.

लेकिन साल 1976 में आई फिल्म ‘नागिन’ से तो रीना रॉय रातोंरात स्टार बन गई थीं. ये फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.रीना ने लोगों को दीवाना बना दिया था. जितेंद्र संग उनकी जोड़ी छा गई थीं. उनकी तुलना रेखा से होने लगी थीं.

साल 1978 में रेखा और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ आई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी और रेखा को कास्ट किया गया था. लेकिन इस फिल्म में भी रीना रॉय नजर आने वाली थीं.

फिल्म की शूटिंग के बीच ही रेखा विदेश चली गई थीं. इसके बाद मेकर्स उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापिस नहीं आईं. जब फिल्म की शूटिंग में ज्यादा देर तक नहीं रोकी जा सकी, तो मेकर्स ने फिल्म में रीना रॉय को कास्ट करने का प्लान बनाया.

फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने उन्हें रिप्लेस करने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी. लेकिन जैसे ही ये बात रेखा को पता चली वह तुरन्त वापिस आ गईं और जोहरा बाई के रोल के लिए शूटिंग करने लगीं. बाद में उन्होंने रीना को फिल्म ज्वालामुखी में कास्ट किया था.

