संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में बनी है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में भी दस्तक देने वाली है. इसमें संजय दत्त का एक अलग और दमदार अवतार देखने के लिए मिल रहा है. तमाम चर्चाओं के बीच ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो बेहद ही कमाल का है. इसमें आरएसएस और बाबरी मस्जिद को लेकर कई सवालों के जवाब देखने के लिए मिलते हैं. चलिए बताते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर…
कैसा है ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर?
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के ऐलान से शुरू होता है, जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आ जाती है, जिसमें आरएसएस का नाम आता है और यहां सवाल खड़ा होता है कि जब आरएसएस का नाम समाज सेवा शांति है तो बाबरी मस्जिद पर क्यों चढ़े?
यह भी पढ़ें: राम चरण की ‘पेड्डी’ ने विदेश में रचा इतिहास, प्रीमियर से पहले ही महज 4 घंटे में बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड
फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त का दमदार रोल होता है, जो एक प्रोफेसर के रोल में होते हैं. वह आरएसएस के खिलाफ उठ रहे सवालों के बेबाकी से जवाब देते नजर आते हैं. इसमें लेफ्ट और राइट विंग्स को भी दिखाया गया है. संजय दत्त के साथ ही समीरा रेड्डी और अमित साध जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आते हैं और एक दमदार भूमिका में दिखाई देते हैं. ट्रेलर देखने के बाद ये एक कमाल की फिल्म लगती है.
यहां देखिए ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर
सेंसर बोर्ड से मिल चुकी है हरी झंडी
आपको बता दें कि फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को सेंसर बोर्ड की ओर से भी हरी झंडी मिल चुकी है. यह फिल्म सीबीएफसी (CBFC-केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) के जांच के घेरे में फंस गई थी, जिसकी वजह से इसकी रिलीज में देरी हुई. हालांकि, बाद में सेंसर बोर्ड से फिल्म को क्लियरेंस मिल गया था.
यह भी पढ़ें: ‘आपकी अपनी इच्छा है कि…’, 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले ‘हस्तिनापुर के वीर’ एक्टर मनीष वाधवा
कब रिलीज होगी ‘आखिरी सवाल’?
इसके साथ ही अगर बात की जाए कि ‘आखिरी सवाल’ को सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा तो ये फिल्म 15 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी. फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें संजय दत्त के साथ ही समीरा रेड्डी, अमता साध और अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. ‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है.

