Protool

‘बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री’, कैमरे पर जब टूट पड़ा स्टार किड, लगाए थे गंभीर आरोप, मचा बवाल तो दी सफाई

Last Updated:

बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपे दबाव पर तब बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब एक मशहूर स्टार किड का इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. कैमरे के सामने वह बुरी तरह टूटता नजर आया और इंडस्ट्री को ‘फेक’ और’रूड’ तक बता डाला. वीडियो में उसका दर्द साफ दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर किसी ने उसे बहादुर बताया, तो किसी ने उसकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई.

star kid who made serious allegations called Bollywood is most fake industry created uproar than gave clarification

नई दिल्ली. ‘बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है’, कैमरे पर ये शब्द बोलते-बोलते अचानक एक स्टार किड टूट पड़ा. आंखों में आंसू, चेहरे पर गुस्सा और आवाज में दर्द… सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने देखते ही देखते सनसनी मचा दी. वीडियो में वह इंडस्ट्री के बड़े नामों का जिक्र करता नजर आया और बॉलीवुड के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. कुछ लोगों ने इसे फिल्म इंडस्ट्री का काला सच बताया, तो कई यूजर्स स्टार किड की मानसिक हालत को लेकर चिंतित हो गए. मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ही घंटों में सफाई जारी करनी पड़ी.

इरफान खान के बेटे और ‘काला’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रेलवे मेन’ से पहचान बना चुके एक्टर बाबिल खान ने मई 2025 में एक ऐसा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसने बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया. इस वीडियो में बाबिल ने रोते हुए फिल्म इंडस्ट्री को ‘सबसे फेक, रूड और स्क्रूड’ करार दिया और कई सितारों के नाम लेकर उन्हें बुरा-भला कहा. वीडियो रातों-रात वायरल हो गया और फैंस ने उनकी मानसिक स्थिति पर चिंता जताई.

वीडियो में बाबिल कहते नजर आए, ‘बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है, जिसका मैं कभी हिस्सा रहा हूं.’ इसके बाद वे भावुक हो गए और रोते हुए बोले कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे बॉलीवुड के अंदरूनी माहौल से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई. कई लोगों ने बाबिल की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें मदद और सपोर्ट की जरूरत है. वहीं, कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई खुलकर सामने रखने की हिम्मत दिखाई.

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बाबिल खान की टीम ने सफाई जारी की. टीम ने कहा कि वीडियो को गलत तरीके से समझा गया और संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. बयान में कहा गया कि बाबिल जिन कलाकारों का नाम ले रहे थे, दरअसल वे उनकी तारीफ कर रहे थे. टीम के मुताबिक, बाबिल का मकसद उन कलाकारों की सराहना करना था, जो भारतीय सिनेमा में ईमानदारी और संवेदनशीलता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.

टीम ने यह भी कहा कि हर इंसान की तरह बाबिल के भी कुछ मुश्किल दिन हो सकते हैं और उस वक्त वे भावनात्मक रूप से परेशान थे. उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि बाबिल सुरक्षित हैं और जल्द बेहतर महसूस करेंगे. इस पूरे विवाद के बाद बाबिल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली. वे कई महीनों तक इंस्टाग्राम से गायब रहे.

अक्टूबर 2025 में उन्होंने वापसी की. इसी दौरान खबर आई कि उन्होंने निर्देशक साई राजेश के साथ चल रहे अपने प्रोजेक्ट से भी अलग होने का फैसला किया है. बाबिल ने बयान में कहा था कि कुछ ‘अनफोरसीन सर्कम्स्टांसेस’ यानी अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से दोनों ने अलग रास्ते चुनने का फैसला लिया.

आज भी बाबिल खान का वह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है. कुछ लोग इसे बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपे दबाव की झलक मानते हैं, तो कुछ इसे एक भावुक पल बताते हैं, जिसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया. लेकिन इतना जरूर है कि उस वीडियो ने बाबिल खान को रातोंरात चर्चा के केंद्र में ला दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *