Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर हजारों करोड़ का तूफान खड़ा करने वाली धुरंधर अब टीवी पर भी वैसा ही धमाका करने की तैयारी में है. मेकर्स ने फिल्म के मेगा टेलीविजन प्रीमियर को किसी त्योहार की तरह प्लान किया है, जहां एक साथ तीन चैनलों पर इसका प्रसारण होगा. कब और कहां जानकर तारीख नोट कर लीजिए.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
नई दिल्ली. ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’ यही डायलॉग अब एक बार फिर घर-घर गूंजने वाला है. सिनेमाघरों में तूफानी कमाई और रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद धुरंधर अब टीवी स्क्रीन पर अपना सबसे बड़ा हमला करने जा रही है. खास बात ये है कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर एक साथ तीन बड़े चैनलों पर होने वाला है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. रणवीर सिंह के दमदार एक्शन, खतरनाक मिशन और पाकिस्तान की धरती पर खेले गए खूनी खेल को अब वो दर्शक भी देख पाएंगे, जो थिएटर तक नहीं पहुंच सके थे. सोशल मीडिया पर फिल्म की वापसी को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है.
आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई और दर्शकों की वाहवाही बटोरने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होने के लिए तैयार है. गुरुवार को मेकर्स न फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी.
‘बच्चों तैयार हो जाओ’
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चों, तैयार हो जाओ. इस साल का सबसे धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड-2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर शाम 7 बजे होगा.’
दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स
‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी दमदार कहानियों और बेहतरीन तकनीकी समझ के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया था. अब टीवी पर इसके प्रसारण से इसकी पहुंच देश के उन कोनों तक भी हो जाएगी, जहां लोग सिनेमाघर नहीं जा पाए थे. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांच और कूटनीतिक दांव-पेंच दिखाती है. फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस की भूमिका अदा की है, जो पाकिस्तान में खतरनाक मिशन पर जाता है.
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र में आतंकवाद पर खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जासूस के रूप में जाता है. यह फिल्म साल की वैश्विक और घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार थी.
फिल्म में है दमदार टोली
फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली है, जिनमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, गौरव गेरा, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सभी कलाकारों को अलग पहचान मिली है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

