Protool

21 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसमें खलनायक के रोल ने बदल दी स्टार की इमेज, कहा- लोग मुझे सीरियसली लेते हैं

Last Updated:

सैफ अली खान का कहना है कि फिल्म ओमकारा उनके करियर का वह टर्निंग पॉइंट थी, जिसने उनके प्रति लोगों का नजरिया ही बदल दिया. एक्टर ने साझा किया कि ‘ओमकारा’ की वजह से ही फिल्म जगत में उन्हें एक सीरियस एक्टर के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इसी फिल्म को देखने के बाद निर्देशक पुलकित को यह यकीन हुआ कि सैफ ‘कर्तव्य’ में पवन सिंह जैसा देसी और जमीन से जुड़ा किरदार बखूबी निभा सकते हैं. सैफ के मुताबिक, उस एक रोल ने निर्देशकों को उनकी एक्टिंग रेंज पर भरोसा करना सिखाया.

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कर्तव्य को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मूवी में अपने किरदार पवन की तुलना अपने करियर के सबसे यादगार रोल लंगड़ा त्यागी से होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जब सैफ से पूछा गया कि क्या पवन और लंगड़ा त्यागी के बीच कोई समानता है, तो उन्होंने एक दिलचस्प बात बताई.

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

सैफ अली खान ने कहा कि फिल्म ओमकारा (2005) की ही वजह थी, जिससे निर्देशक पुलकित को यह भरोसा हुआ कि मैं पवन सिंह जैसा देसी और जमीन से जुड़ा किरदार निभा सकता हू. सैफ ने आगे यह भी स्वीकार किया कि ‘ओमकारा’ ने उनके करियर को एक नई दिशा दी थी. उन्होंने कहा कि उस फिल्म के बाद ही लोगों ने उन्हें एक गंभीर एक्टर के तौर पर सीरियसली लेना शुरू कर दिया.

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

मीडिया से बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘अगर कर्तव्य और ओमकारा के बीच कोई भी कनेक्शन है, तो वो सिर्फ इतना कि लोगों को अक्सर लगता है कि मेरी परवरिश शहर में हुई है और मैं अंग्रेजी लहजे में बात करता हूं. लेकिन पुलकित जैसे निर्देशक ने शायद ओमकारा देखी है और उन्हें पता है कि एक एक्टर के तौर पर मैं अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता रखता हूं. मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

सैफ ने आगे यह भी साफ किया कि अगर दोनों किरदारों में कोई समानता ढूंढनी ही है, तो वह सिर्फ उनके बोलने का अंदाज या बोली हो सकती है, इसके अलावा दोनों में कोई मेल नहीं है.

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

सैफ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘हम लोगों को बहुत जल्दी जज कर लेते हैं. अक्सर कह दिया जाता है कि ये तो यह रोल नहीं कर पाएगा या उससे यह नहीं हो पाएगा. ऐसे में यह अच्छी बात है कि ओमकारा की वजह से लोग मुझे एक सीरियस एक्टर के तौर पर लेते हैं.

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके लिए मैं विशाल भारद्वाज (ओमकारा के डायरेक्टर) का शुक्रिया अदा करता हूं. निर्देशक पुलकित ने भी ओमकारा ही देखी थी, तभी उन्हें लगा कि मैं पवन का यह रोल निभा सकता हूं.’ किरदारों के बीच समानता पर सैफ बोले, ‘हां, बोलने के लहजे और बोली में कुछ समानताएं जरूर हैं लेकिन सच कहूं तो एक देसी और जमीन से जुड़ी हुई भाषा को सीखना और उसे पर्दे पर उतारना बहुत मजेदार होता है. मैं इस पूरी प्रक्रिया का भरपूर आनंद लेता हूं.’

saif ali khan, saif ali khan movie omkara, saif ali khan langda tyagi, kartavya movie, saif ali khan news, सैफ अली खान, ओमकारा मूवी, लंगड़ा त्यागी रोल, सैफ अली खान लंगड़ा त्यागी, कर्तव्य मूवी, सैफ अली खान न्यूज

गौरी खान द्वारा निर्मित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म कर्तव्य में सैफ अली खान के साथ संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी और परिवार की सुरक्षा के बीच फंसा हुआ है. सैफ अली खान की यह मूवी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *