Protool

‘तुम्हारी कहानी ने मुझे बदल दिया’, वो रोल जिसे अब तक नहीं भूल पाए रणदीप हुड्डा, पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

Last Updated:

सरबजीत सिंह के किरदार में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी जान फूंक दी थी. अब सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर भावुक नजर आए हैं. 2 मई को सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रणदीप ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि आपकी कहानी ने मुझे बदल दिया.

Randeep Hooda

नई दिल्ली. रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री में भले ही हिट और ब्लॉकबस्टर की झड़ी न लगाते हों, लेकिन अपने कई किरदारों से उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है. उनकी एक्टिंग देख लोग मुरीद हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने सरबजीत सिंह का किरदार निभाकर किया था.

फिल्म सरबजीत में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले रणदीप हुड्डा ने सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सरबजीत की कहानी उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस था जिसने मुझे अंदर तक बदल दिया.

रणदीप हुड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा सरबजीत की कहानी ने मेरी जिंदगी और नजरिए को काफी हद तक बदल दिया था. इस रोल को निभाने के बाद में सोचता ही रहता था. फिल्म रिलीज होने के काफी समय तक मैं इस रोल से निकल ही नहीं पाया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sarabjeet randeep

उन्होंने बताया कि सरबजीत का किरदार निभाते वक्त उन्होंने उस दर्द, खामोशी और हिम्मत को महसूस किया, जिससे सरबजीत सालों तक गुजरते रहे थे. रणदीप के मुताबिक, इस रोल ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था.

उन्होंने बताया कि सरबजीत का किरदार निभाते वक्त उन्होंने उस दर्द, खामोशी और हिम्मत को महसूस किया, जिससे सरबजीत सालों तक गुजरते रहे थे. रणदीप के मुताबिक, इस रोल ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था.

रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में अब तक कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनका किरदार थोड़ा हटकर देखने को मिला है. लेकिन वह अपने हर किरदार के साथ न्याय करते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने सरबजीत के रोल के साथ किया था.

सनी देओल की एक्शन फिल्म में विलेन के रोल में दिखे रणदीप हुड्डा ने किस्मत से बॉलीवुड में कदम रखा था. वो असल में हॉलीवुड में करियर बनाना चाहते थे जिसकी शो रील बनाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का सहारा लिया. लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

रणदीप हुड्डा ने अपनी पोस्ट के आखिर में सरबजीत को याद करते हुए लिखा है कि कई साल बीत गए, लेकिन आपकी कहानी आज भी मेरे साथ है. कुछ रोल लोग निभाने के बाद भूल जाते हैं. लेकिन आप आज भी कहीं नहीं गए.आज भी मैं आपको सम्मान के साथ याद करता हूं. ओम शांति.’

साल 2016 में आई सरबजीत की बायोपिक में रणदीप ने सरबजीत का किरदार निभाया था. उनके रोल ने लोगों को अंदर तक हिला दिया था. ये फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित है. साल 1990 में उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था.

ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म सरबजीत में रणदीप ने इस किरदार के लिए खुद को ऐसे तैयार किया था कि लोगों के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था. इस रोल के लिए रणदीप हुड्डा ने दिन-रात एक कर दिया था. लेकिन फिल्म कुछ खास सफल नहीं हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *