Protool

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले कान्स के रेड कारपेट पर डेब्यू करेंगी हसीना, ऐश्वर्या-दीपिका को देंगी टक्कर

Last Updated:

इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड के लिए बेहद खास होने जा रहा है. कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और उर्वशी रौतेला समेत कई सितारे अपना जलवा बिखेर चुके हैं. इस लिस्ट में अब बॉलीवुड की एक और हसीना का नाम जुड़ने जा रहा है.

नई दिल्ली. साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर तारा सुतारिया डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस इस साल अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वो यश के साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज से पहले तारा सुतारिया कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

एक्ट्रेस पहली बार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं. 12 मई से 23 मई तक आयोजित होने वाले इस ग्लोबल इवेंट में तारा का डेब्यू न सिर्फ उनके लिए, बल्कि इंटरनेशनल मंच पर भारतीय प्रतिभा की नई पीढ़ी के लिए भी खास माना जा रहा है.

तारा सुतारिया अब तक अपनी स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और चुनिंदा फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन कान्स में उनकी एंट्री को उनके करियर के ग्लोबल विस्तार की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर तारा का डेब्यू उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के लिए खास मानी जा रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंडस्ट्री में इसे तारा की इंटरनेशनल पहचान मजबूत करने की दिशा में अहम कदम समझा जा रहा है. ‘टॉक्सिक’ पहले से ही अपने बड़े स्टारकास्ट और महत्वाकांक्षी विजन की वजह से चर्चा में है. फिल्म में सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तारा सुतारिया रेबेका नाम के अहम किरदार में नजर आएंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

इस प्रोजेक्ट को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर तैयार किया है, जबकि निर्देशन की कमान भी गीतू के हाथ में है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

तारा के किरदार को लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास पहले ही उनके काम की सराहना कर चुकी हैं. उन्होंने तारा को एक ऐसी कलाकार बताया, जो कम बोलती हैं लेकिन अपने भीतर गहराई से किरदार को महसूस करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

गीतू के मुताबिक, तारा की खामोशी में भी एक गहरा रचनात्मक संसार है, और जब उन्होंने अपने किरदार को पूरी तरह अपनाया, तो परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा. यह बयान तारा की परफॉर्मेंस को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

अब अगर तारा सुतारिया और यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात करें तो पहले ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में तारीख बदलकर 4 जून कर दी गई. हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक, अब एक और देरी हुई है और टीम अब ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप्स पर ध्यान दे रही है. यश ने बताया कि यह कदम फिल्म को दुनियाभर में उसकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *