Last Updated:
दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खालिस्तान समर्थकों पर भड़कते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कनाडा में उनके ‘औरा टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान का है. वहां प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान-समर्थक झंडे लहराए थे.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचॉ जाता बवाल.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के कैलगरी में अपने शो के दौरान कुछ ऐसा किया कि वह वायरल हो गए हैं. उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह खालिस्तानी झंडे लहरा रहे लोगों को जवाब देते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, कनाडा में हुए सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत खालिस्तान समर्थकों पर भड़क उठे थे. खबरों की मानें तो झंडे लहराने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों को दिलजीत ने बाहर करवा दिया था.
शो रोक कर खालिस्तान समर्थकों को किया बाहर
सोशल मीडिया पर इस वक्त दिलजीत दोसांझ छाए हुए हैं. उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कनाडा के कैलगरी में हुए उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडे लहराने लगे थे. लेकिन दिलजीत ने शो को बीच में रोक कर सउन लोगों को जमकर फटकार लगाई.इसके बाद से ही फैंस दिलजीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी उनकी तारीफ की है.
Khalistanis were waving Khalistan flags in Diljit Dosanjh’s concert in Canada

