Last Updated:
70 के दशक की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, डेब्यू से बन गई थी जो स्टार. एक्ट्रेस का करियर भले ही बहुत लंबा नहीं था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 26 फिल्मों में ही खुद को साबित कर दिखाया था. राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन संग काम कर चुकीं ये एक्ट्रेस फिर गुमनामी के अंधेरे में खो गईं.

नई दिल्ली. 70 और 80 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं, जिन्होंने कम फिल्मों में काम करके भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. ऐसी ही जानी मानी एक्ट्रेस हैं, रजनी शर्मा. साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म बालिका वधु से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी.

लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और पहली ही फिल्म से पहचान बना ली. मासूम चेहरा और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह रातोंरात चर्चा में आ गई थीं. हालांकि, करियर की शुरुआत शानदार रही, लेकिन धीरे-धीरे वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं.

इस फिल्म में उनकी जोड़ी उस दौर में हिट की गारंटी माने जाने वाले सचिन पिलगांवकर के साथ काफी हिट हुई थी. फिल्म में उनकी अदाकारी और उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रजनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआती फिल्म से ही लोगों के बीच पहचान बना ली थी. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और रजनी को इंडस्ट्री में नई स्टार के तौर पर देखा जाने लगा. उस दौर में यह फिल्म युवाओं और पारिवारिक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी.

रजनी शर्मा ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया. वह साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर नटवर लाल में उनके साथ नजर आई थीं. फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा लीड रोल में थे.

फिल्म में रजनी शर्मा का किरदार छोटा जरूर था, लेकिन बड़े बैनर और स्टारकास्ट के साथ काम करने से उनके करियर को मजबूती मिली. रजनी ने अपने करियर में राजेश खन्ना संग भी काम किया था. साल 1983 में आई फिल्म अवतार में उन्हें राजेश खन्ना के साथ भी काम करने का मौका मिला.

रजनी शर्मा ने अपने छोटे से करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की.हालांकि वह कभी टॉप हीरोइन की रेस में लंबे समय तक नहीं टिक पाईं. उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. धीरे-धीरे उन्हें रोल भी मिलने कम हो गए.

देखते ही देखते वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गईं. सुपरहिट फिल्म से डेब्यू के बाद भी रजनी शर्मा लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं. उनके निजी जीवन के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती. यही वजह है कि नई पीढ़ी के कई दर्शक उनके नाम से भी ज्यादा परिचित नहीं हैं.

